बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार… 32 विधायकों ने ली शपथ, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
पटना में मंत्रिमंडल विस्तार
Bihar Cabinet Expansion: बिहार की नई सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद कैबिनेट का विस्तार हो गया है. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए हैं. मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 32 विधायक मंत्री पद की शपथ ली हैं. मंत्रिमंडल के इस शपथ ग्रहण समारोह को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी के तमाम दिग्गज इसमें शामिल हो रहे हैं.
सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में बीजेपी की तरफ से 15 विधायक, जेडीयू की तरफ से 13 विधायक LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक विधायक मंत्री पद की शपथ ली है.
शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए हैं. शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो भी हो रहा है.
इन बीजेपी के वे विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- राम कृपाल यादव
- केदार गुप्ता
- नीतीश मिश्रा
- मिथलेश तिवारी
- रमा निषाद
- विजय कुमार सिन्हा
- दिलीप जायसवाल
- प्रमोद चंद्रवंशी
- लखविंदर पासवान
- संजय टाइगर
- इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
- नंद किशोर राम
- रामचंद्र प्रसाद
- अरुण शंकर प्रसाद
JDU के विधायक जो बने मंत्री
- निशांत कुमार
- श्रवण कुमार
- मदन सहनी
- लेसी सिंह
- श्वेता गुप्ता
- भगवान सिंह कुशवाहा
- दामोदर रावत
- बुलो मंडल
- सुनील कुमार
- शीला मंडल
- रत्नेश सदा
- जमा खान
- अशोक चौधरी
LJP(RV) के मंत्री
- संजय पासवान
संजय सिंह
HAM के मंत्री - संतोष सुमन
RLM के मंत्री
- दीपक प्रकाश
पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के मंत्रिमंडल के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में सभी विधायक शपथ ली है.
पिता नीतीश के पैर लिया निशांत ने आर्शीवाद
पटना में बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह के साथ नजर आए. इस दौरान निशांत ने पिता नीतीश के पैर छूकर आर्शीवाद भी लिया.
ये भी पढ़ें:स्टालिन का एक ऐलान क्यों है थलापति विजय के लिए राहत की खबर? सरकार गठन के बीच मिली खुशखबरी