BJP की Gen Z outreach Team में होगा छत्तीसगढ़ का दबदबा… इस यूथ आइकॉन पर जताया भरोसा

नई दिल्ली. देश के युवा मतदाताओं से जुड़ाव बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जेन-जी (Gen Z outreach Team) यानी नई पीढ़ी के युवाओं के लिए विशेष संपर्क अभियान की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी ने एक समर्पित टीम का गठन किया है.
बीजेपी अध्‍यक्ष न‍ितिन नवीन

बीजेपी अध्‍यक्ष न‍ितिन नवीन

नई दिल्ली. देश के युवा मतदाताओं से जुड़ाव बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जेन-जी (Gen Z outreach Team) यानी नई पीढ़ी के युवाओं के लिए विशेष संपर्क अभियान की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी ने एक समर्पित टीम का गठन किया है. विस्तार न्यूज को सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक टीम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के अलावा गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित अभियान में जेन-जी युवाओं की आकांक्षाओं, चिंताओं और अपेक्षाओं को समझने पर जोर दिया जाएगा. इसके तहत युवाओं को भाजपा नेताओं के साथ सीधे संवाद का अवसर भी दिया जा सकता है. अभियान की तारीख, स्वरूप और स्थानों की विस्तृत जानकारी पार्टी आने वाले दिनों में जारी कर सकती है.

भाजपा का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब विपक्षी दल भी युवा मतदाताओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं.इससे पहले इसी तरह के कार्यक्रम कोटा, देहरादून और प्रयागराज में आयोजित किए जा चुके हैं. पुणे के एआईएसएसएमएस कॉलेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम में प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा में अनियमितता, बढ़ती शिक्षा फीस और युवा महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब 8 से 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः अब रूलाने लगा प्याज, सप्ताहभर में 15 से 20 रुपए किलो महंगा… होटल-रेस्तरां कारोबार पर भी बढ़ी चिंता

ज़रूर पढ़ें