Darbhanga: BJP विधायक मैथिली ठाकुर को करोड़ों का झटका! मां के पर्स से हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में चोरों ने BJP विधायक मैथिली ठाकुर को अपने निशाने पर ले लिया. वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी. यहां चोरों ने उनकी मां के पर्स से हीरे के गहने और कीमती घड़ी पर हाथ साफ कर दिया.
Maithili_thakur (3)

BJP विधायक मैथिली ठाकुर

Darbhanga News: दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से BJP विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर को करोड़ों का झटका लगा है. वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. उनके साथ उनकी मां भी थी. इस दौरान चोरों ने मैथिली की मां के पर्स पर हाथ साफ करते हुए हीरे के स्टड और कीमती घड़ी की चोरी कर ली. घटना 1 फरवरी की है, जो अब सामने आई है.

कैसे हुई BJP विधायक मैथिली के मां के पर्स से चोरी?

जानकारी के मुताबिक पूरी घटना 1 फरवरी 2026 की है. BJP विधायक मैथिली ठाकुर दरभंगा के घनश्यामपुर प्रखंड के लालापट्टी गांव में आयोजित एक सभा में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. उनके साथ उनकी मां भी कार्यक्रम में गई थीं. कार्यक्रम में जाने के दौरान विधायक मैथिली ठाकुर की मां अपना पर्स कार में छोड़ कर गई थीं. ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने पर्स पर हाथ साफ कर दिया. जब वह वापस लौटीं तो कार से पर्स गायब था. पर्स में हीरे के स्टड (कान के) और कीमती घड़ी थी.

जांच में जुटी पुलिस

इस पूरी घटना के बाद घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी घटना 1 फरवरी की शाम करीब 7 बजे की है. आवेदन में BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने लिखा है कि उनकी मां मैथिली के साथ लालपट्टी गांव में जनसभा के लिए गई थीं. उनका पर्स गाड़ी में रखा था. उस पर्स में हीरे के कान का स्टड और घड़ी थी, जिसे किसी अज्ञात शख्स ने ले लिया है.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: उत्तर से लेकर दक्षिण तक… भारत की इन जगहों की होली है पूरी दुनिया में फेमस, आप भी बना लें प्लान

इस आवेदन के आधार पर 11 फरवरी को मामला दर्ज हुआ है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस पूरी घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है.

ज़रूर पढ़ें