BJP President Election: नितिन नबीन का निर्विरोध बीजेपी अध्यक्ष चुना जाना तय, कल होगा औपचारिक ऐलान
BJP President Election 2026 Live: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है.
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव
BJP President Election 2026: भारतीय जनता पार्टी को अब नया अध्यक्ष मिलने वाला है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. यह प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चली. नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए देश के सभी BJP शासित राज्यों से सदस्य पहुंचे. 20 जनवरी को BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी. नितिन नबीन निर्विरोध बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लक्ष्मण ने कहा- ‘सिर्फ नितिन नबीन के नाम का प्रस्ताव मिला. नितिन नबीन के नाम में 37 सेट नामांकन पत्र मिले हैं.’