‘सेवा करते हुए बनाएं रील’, BJP ने युवाओं से की अपील, विनोद तावड़े बोले- राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज चलाएगी पार्टी

BJP Vinod Tawde Press Conference: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि पार्टी एक माह के लिए सेवा संकल्प अभियान मनाएगी. इसके साथ ही लोगों से सेवा करते हुए रील बनाने की अपील की है.
bjp general secretary vinod tawde

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े

BJP Vinod Tawde Press Conference: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार (22 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पहली बैठक राष्ट्रीय पदाधिकारियों की संपन्न हुई. उसके के बाद सभी प्रदेश के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और उनके साथ जो सेवा संकल्प अभियान हम करने जा रहे हैं, उसके लिए हर प्रदेश की सात-आठ लोगों की टीम ऐसे कार्यशाला आज संपन्न हो रही है. हर साल भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सेवा पखवाड़ा पार्टी की ओर से देश भर मनाया जाता है. पीएम मोदी का व्यक्तित्व ऐसा है कि हर क्षण सेवा में लगे हैं, स्वाभाविकता पिछले कुछ सालों से पार्टी की ओर से भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर को लेकर मनाती है.

BJP ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी

बीजेपी नेता ने कहा कि इस बार एक संयोग है कि 7 अक्टूबर 2001 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की. उसको इस 7 अक्टूबर को 25 साल पूरे हो रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह सोचा गया कि हम जन्मदिन को लेकर सेवा पखवाड़ा करते हैं, तो यह 25 साल का औचित्य ध्यान में लेते हुए हम इसको एक ‘सेवा संकल्प अभियान’ एक मास का पूरे देश में यह अभियान चलाएं. जिसमें मोदी जी के व्यक्तित्व का अहम जो सेवा का भाव है, उसको लेकर यह पूरे अभियान में कई गतिविधियां हो.

‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा’

पार्टी महासचिव तावड़े ने कहा कि पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम जो पखवाड़ा मनाते समय करते हैं, वह तो करने ही हैं. इसके साथ में इस सेवा संकल्प अभियान में आंगनवाड़ी में जो माताएं बहनें कार्यरत हैं. आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. देश भर में 14 लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी हैं. वहां तक पार्टी का कार्यकर्ता पहुंचेगा और सेवा भाव से काम करने वाली हमारी माताओं-बहनों का सम्मान किया जाए. इसके साथ-साथ अपेक्षित और एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम जो है, सेवा में मेरा योगदान हम विशेषकर युवाओं से और बाकी सभी जनता से यह अपील करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: वंदे मातरम पर सियासी घमासान! BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 1937 की राह पर…

‘सेवा करते हुए रील बनाए’

रील बनाने के लिए तावड़े ने कहा कि इस सेवा संकल्प अभियान माह में आप एक सेवा करते हुए कोई रील बना सकते हैं. जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी भी हो सकती है. एक सेवा का काम करें. जैसे स्वच्छता, वृक्षारोपण के होते हैं. टीबी निर्मूलन को लेकर जो अभियान चला है तो मेरे गांव में मेरे इलाके में टीबी पेशेंट आइडेंटिफाई करके उसको टीबी निर्मूलन योजना में जोड़ने वाली बात है. ऐसे कई सेवा के काम पिछले कई साल करते हैं.

ज़रूर पढ़ें