‘1977 से बंगाल और 1990 के बाद यूपी-बिहार में कांग्रेस नहीं आई…’, एंटीइनकंबेंसी पर BJP का राहुल को जवाब
BJP प्रेस कॉन्फ्रेंस
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर हमला बोला. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. संबित पात्रा और सुधांशु त्रिवेदी ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.
राहुल गांधी ने उठाया था इनकंबेंसी का मुद्दा
दरअसल राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एंटीइनकंबेंसी की बात की थी. हरियाणा-मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के चुनावों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘पीएम मोदी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी गायब हो गई है. हरियाणा में एंटी इनकंबेंसी गायब हो गई, इसका क्या कारण है. एंटी इनकंबेंसी भारत की राजनीति की सबसे बड़ी ताकत है. मैं सोचता था कि आखिर एंटी इनकंबेंसी(सत्ताविरोधी लहर) नरेंद्र मोदी, अमित शाह के खिलाफ क्यों नहीं होती.
राहुल गांधी का ज्ञान शून्य-सुधांशु त्रिवेदी
इसके जवाब में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा ‘1967 से बाद से तमिलनाडू में कांग्रेस कभी नहीं लौटी तब तो भारतीय जनता पार्टी का नाम तक नहीं थी. बंगाल में 1977 के बाद से कांग्रेस की सरकार नहीं आई है, बिहार में 1990 के बाद से कांग्रेस की सरकार नहीं आई है. राहुल गांधी को इसकी जानकारी ही नहीं है. जब से पारदर्शी चुनाव हो गए हैं, CCTV कैमरे आए हैं और स्वतंत्र मीडिया आया है तभी से इनके लाले पड़ गए हैं सत्ता में आने के लिए. राजनीतिक दृष्टि से राहुल गांधी का ज्ञान शून्य है.’
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कुछ ही समय पहले राहुल गांधी ने आपके सामने एक बार फिर एक PPT का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैं 50 वर्षों से राजनीति समझ रहा हूं मगर उनकी खुद की उम्र 56 वर्ष ही है… बंगाल में 1977 के बाद से कांग्रेस की सरकार नहीं आई है, बिहार में 1990 के बाद से कांग्रेस की सरकार नहीं आई है… राहुल गांधी को इसकी जानकारी ही नहीं है… जब से पारदर्शी चुनाव हो गए हैं, CCTV कैमरे आए हैं और स्वतंत्र मीडिया आया है तभी से इनके लाले पड़ गए हैं सत्ता में आने के लिए… राजनीतिक दृष्टि से राहुल गांधी का ज्ञान शून्य है।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
राहुल गांधी के इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए शायद यह पहला ऐसा दौर है, जब उसके नेतृत्व को लेकर जनता के बीच इस तरह की धारणा बन रही है. उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व कभी कॉमेडी करते हुए दिखाई देता है, तो कभी घूम-घूमकर पीपीटी दिखाते हुए और कभी स्टैंड-अप कॉमेडियन का साथ लेते हुए दिखाई देता है. सुधांधु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी कभी अपने सांसदों के साथ खड़े होकर कॉमेडी करते हैं और कभी विदेश के राष्ट्राध्यक्षों को लेकर भी इसी तरह का अंदाज अपनाते हैं.
ये भी पढे़ं- MP News: जबलपुर में 8.64 लाख की प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप जब्त, नशे के लिए इस्तेमाल होता है सिरप