BRICS 2026: भारत-ईरान की नई जुगलबंदी! PM मोदी की ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान के साथ बैठक, इन 4 मुद्दों पर बनी बात

BRICS 2026: ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और पीएम मोदी के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में मिडिल ईस्ट पर जारी संघर्ष को लेकर पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से बड़ी बात कहीं.
BRICS 2026

PM मोदी की ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान के साथ बैठक

BRICS 2026: भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के चलते दुनियाभर के 11 देशों के राष्ट्रअध्यक्ष भारत पहुंचे हैं. इसी क्रम में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 11 सितंबर को करीब 2 बजे नई दिल्ली पहुंचे. उसी दिन शाम करीब 6 बजे पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई. इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति पेजेश्कियान का हाथ थामे नजर आए. दोनों नेताओं की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

दुनियाभर में चर्चा का विषय

इजरायल-ईरान के बीच जारी जंग के बीच पीएम मोदी की ये बैठक पर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई हैं. एक तरफ तो भारत के इजरायल के साथ भी बहुत अच्छे संबंध हैं और दूसरी तरफ ब्रिक्स सम्मेलन में भारत ने ईरान के साथ भी गर्मजोशी भरे संबंध होने की बात दुनिया को दिखा दी है. गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह के दौरान पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की ये दूसरी मुलाकात है.

इससे पहले 31 अगस्त हुई थी मुलाकात

इससे पहले 31 अगस्त को किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान के सामने खड़े आर्थिक संकट एवं रणनीतिक दबाव के ब्रिक्स समिट के दौरान हुई ये मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है.

पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच हुई इस बैठक में कई व्यापार, निवेश, ऊर्जा और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर बात हुई.

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

1.प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट में तनाव को कम करने और विवादों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाने पर जोर दिया

2.बैठक के दौरान Strait of Hormuz में नेविगेशन की स्वतंत्रता और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया.

3.दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा और आपसी हितों से जुड़े अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.

4.खबरों के मुताबिक, पीएम मोदी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ब्रिक्स बैठकों में ईरान की उच्चस्तरीय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ें: BRICS में पीएम मोदी और पुतिन के बीच 40 मिनट तक चली बैठक, Su-57 और S-400 पर बनेगी बात?

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें