Vistaar NEWS

उत्तराखंड के जोशीमठ से अचानक लापता हुआ हेलीकॉप्टर, बद्रीनाथ से लौटते समय टूटा संपर्क, 6 लोग थे सवार

Helicopter

उत्तराखंड के चमोली से अचानक लापता हुआ हेलीकॉप्टर

Badrinath Return Contact Lost: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ से फटा की तरफ लौट रहा हेलीकॉप्टर अचानक लापता हो गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पॉयलट समेत 6 लोग सवार थे. फिलहाल, मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान में लिया है और जांच करने के आदेश दिए हैं. सीएम ने बताया कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर Charlie X-ray कंपनी का था. हाथी पर्वत के पास जोसीमठ से अचानक गायब हो गया. जिला प्रशासन की एक टीम बद्रीनाथ से देहरादून जा रहे उस हेलीकॉप्टर की तलाश कर रही है, जो लापता हो गया है. हेलीकॉप्टर के लापता होने के बाद, जोशीमठ के चाईन गांव के पास धुआं उठता देखा गया है. फिलहाल, इलाके में सर्चिंग जारी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

खराब मौसम की वजह से हादसे की संभावना

हालाकि, अभी किसी प्रकार के हादसे की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ही विमान हादसे का शिकार हुआ होगा. क्योंकि इन दिनों उत्तराखंड में बारिश और धुंध देखने को मिल रही है. हादसे की पुष्टि सीएम पुष्कर धामी ने की है. हेलीकॉप्‍टर बदरीनाथ से देहरादून जा रहा था, जिसे सहस्रधारा हेलीपैड पर उतरना था, लेकिन इससे पहले ही लापता हो गया.

ये भी पढ़ेंः भूटान में फटी ग्लेशियर झील, इंड‍िया में अलर्ट के बाद 10 हजार लोगों को किया गया श‍िफ्ट

घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

फिलहाल, हेलीकॉप्टर के गायब होने के बाद प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और सर्च अभियान शुरू कर दी है. सीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को तुरंत एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाया जाए. हालांकि, अभी तक हेलीकॉप्टर का सुराग नहीं मिल पाया है और न ही यह जानकारी मिल पाई है कि किसी को चोट आई है. प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है.

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की हुई पहचान

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे, जिनकी पहचान कैप्टन हिमांशु (पायलट), प्रथापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एसएस नटराजा के रूप में हुई है. हेलीकॉप्टर के साथ ही इन सभी का संपर्क टूट गया है.

Exit mobile version