भूटान में फटी ग्लेशियर झील, इंड‍िया में अलर्ट के बाद 10 हजार लोगों को किया गया श‍िफ्ट

Bhutan glacier lake:भूटान में गुरुवार देर रात शिंताफू ग्लेशियर झील फट गई. जिसका पानी अब भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. यही वजह है कि बंगाल में 10 हजार से ज्‍यादा लोगों को श‍िफट किया गया है.
bhutan

भूटान में बाढ़ का कहर

Bhutan Glacial Lake Burst Triggers Flood: भारत के पड़ोसी देश भूटान में गुरुवार देर रात शिंताफू ग्लेशियर झील फट गई. जिसके कारण भारी तबाही हुई है. ग्लेशियर फटने के कारण भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. ग्लेशियर झील फटने के बाद पानी तेजी से मोफू नदी के रास्ते नीचे की ओर बंगाल की संकोश नदी की तरफ बढ़ रहा है. यही वजह है कि इस रास्‍ते में आने वाले कई गांवों को खाली करने का आदेश दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ अब तक 10 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया है.

भूटान में फटी इस झील का सीधा असर पश्‍च‍िम बंगाल और असम जैसे राज्यों में सीधे तौर पर देखा जा सकता है. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. झील से निकले पानी के कारण संकोश नदी का जलस्तर बढ़ गया है.

10 हजार लोगों को किया गया शिफ्ट

भूटान में झील फटने के बाद पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रशासन ने 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में शिफ्ट किया है. जिन इलाकों में नुकसान की संभावना जताई जा रही है. उन इलाकों में रातभर सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया है. इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल के लिए अपना घर छोड़ दें. हालात को देखते हुए  NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन की टीमें भी तैनात की गई हैं.

बाढ़ से सोलर सिंचाई सिस्टम प्रभावित

पुनाखा जिले में लगा सोलर इरिगेशन लिफ्टिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हुआ है.  यह सिस्टम काम करना बंद कर चुका है. क्योंकि लगभग पूरे सोलर इरिगेशन लिफ्टिंग सिस्टम इस समय बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं. तो वहीं शिंगचाला नदी में बाढ़ के बाद पानी गांवों में घुस गया. पुनाखा-गासा हाईवे पर पानी के साथ पेड़ भी बहकर आ गए.द्जोमलिंगथांग इलाके में सड़क पर मलबा जमा हो गया.

हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.झील के पानी से आई बाढ़ की वजह से गासा त्साचू की सभी सुविधाएं पूरी तरह बह गई हैं. भूटान में भी संवेदनशील इलाकों में तैनात सेना के जवानों और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:फ‍िर जेल जाएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का फैसला

ज़रूर पढ़ें