Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचने वाले हैं अभिजीत दीपके, प्रदर्शन से पहले CJP के लोगों को उठा रही पुलिस
दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन
Delhi CJP Protest Live: देश की राजधानी में एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करने वाली है. सीजेपी पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग कर रही है. दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से साफ किया गया कि उन्हें किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बाद भी दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास इंदिरा चौक पर सुबह से प्रदर्शनकारी जुटने लगे हैं.
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, जबकि करीब जबकि 200 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया है. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 38 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जंतर-मंतर के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है. अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है.
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग को पढ़ते रहें….