Vistaar NEWS

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी के भी बढ़े दाम, 2 रुपये प्रति किलो हुई महंगी, जानें आज का रेट

CNG Price Hike

पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी के भी बढ़े दाम

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी के भी दाम बढ़ गए हैं. यानी आज से सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. नई दरें आज 26 मई से ही लागू हो गई हैं. दिल्ली में सीएनजी जो कल तक 81.09 रुपए प्रति किलोग्राम मिलती है. अब उसकी कीमत बढ़कर 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. जानें आज का रेट.

सीएनजी के दाम बढ़ने से गाड़ियों का खर्च भी बढ़ जाएगा. इसका सबसे ज्यादा असर टैक्सी पर चलने वाली गाड़ियों पर पड़ेगा. यानी अब किराया भी महंगा होने की उम्मीद है. क्योंकि सीएनजी के दाम बढ़ने से पहले ही कैब चालकों ने किराया बढ़ाने की मांग की थी.

10 दिनों में 4 बार बढ़े सीएनजी के दाम

पेट्रोल-डीजल के साथ ही सीएनजी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है. 10 दिनों में चौथी बार सीएनजी की कीमत बढ़ाई गई है. यानी जो सीएनजी 10 दिन पहले तक सिर्फ 77.09 रुपए प्रति किलोग्राम थी. वह आज 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है.

जानें कीमत

शहरपहले कीमत प्रति KGनई कीमत प्रति KG
दिल्ली81.09 रुपये83.09 रुपये
नोएडा89.70 रुपये91.70 रुपये
गाजियाबाद 89.70 रुपये91.70 रुपये
मुजफ्फरनगर89.58 रुपये91.58 रुपये
मेरठ89.58 रुपये91.58 रुपये
शामली89.58 रुपये91.58 रुपये
गुरुग्राम86.12 रुपये88.12 रुपये

कब-कब बढ़े सीएनजी के दाम

Exit mobile version