CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी के भी बढ़े दाम, 2 रुपये प्रति किलो हुई महंगी, जानें आज का रेट
पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी के भी बढ़े दाम
CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी के भी दाम बढ़ गए हैं. यानी आज से सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. नई दरें आज 26 मई से ही लागू हो गई हैं. दिल्ली में सीएनजी जो कल तक 81.09 रुपए प्रति किलोग्राम मिलती है. अब उसकी कीमत बढ़कर 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. जानें आज का रेट.
सीएनजी के दाम बढ़ने से गाड़ियों का खर्च भी बढ़ जाएगा. इसका सबसे ज्यादा असर टैक्सी पर चलने वाली गाड़ियों पर पड़ेगा. यानी अब किराया भी महंगा होने की उम्मीद है. क्योंकि सीएनजी के दाम बढ़ने से पहले ही कैब चालकों ने किराया बढ़ाने की मांग की थी.
#WATCH | CNG prices increase by Rs 2 per kg, to Rs 83.09 per kg in Delhi, with effect from today, 26rd May. Visuals from a fuel pump in RK Puram area. pic.twitter.com/5F1dEa8BCV
— ANI (@ANI) May 26, 2026
10 दिनों में 4 बार बढ़े सीएनजी के दाम
पेट्रोल-डीजल के साथ ही सीएनजी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है. 10 दिनों में चौथी बार सीएनजी की कीमत बढ़ाई गई है. यानी जो सीएनजी 10 दिन पहले तक सिर्फ 77.09 रुपए प्रति किलोग्राम थी. वह आज 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है.
जानें कीमत
| शहर | पहले कीमत प्रति KG | नई कीमत प्रति KG |
| दिल्ली | 81.09 रुपये | 83.09 रुपये |
| नोएडा | 89.70 रुपये | 91.70 रुपये |
| गाजियाबाद | 89.70 रुपये | 91.70 रुपये |
| मुजफ्फरनगर | 89.58 रुपये | 91.58 रुपये |
| मेरठ | 89.58 रुपये | 91.58 रुपये |
| शामली | 89.58 रुपये | 91.58 रुपये |
| गुरुग्राम | 86.12 रुपये | 88.12 रुपये |
कब-कब बढ़े सीएनजी के दाम
- 15 मई को 2 रुपए प्रति किलोग्राम
- 17 मई को भी 1 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़े दाम
- 23 मई को 1 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा
- आज 26 मई को भी 2 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई सीएनजी