अभिजीत दीपके की अमेरिका में पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल, RTI कार्यकर्ता ने की जांच की मांग

Cockroach Janta Party: अभिजीत दीपके के परिवार की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च पर सवाल उठे हैं. आरटीआई कार्यकर्ता ने आर्थिक जांच की मांग की है.
अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके

Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके की आर्थ‍िक स्थिति की जांच कराने की मांग की गई है. यहां मांग आरटीआई के तहत की की गई है. आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि अभिजीत के पिता की मासिक आय लगभग 60 से 65 हजार रुपये बताई जाती है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि उन्होंने अपने बच्चों की अमेरिका में पढ़ाई का महंगा खर्च कैसे उठाया? इसी वजह से उन्होंने चुनाव आयोग और आयकर विभाग से पूरे मामले की जांच करने की मांग की है.

आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि यदि परिवार की घोषित आय और खर्च में बड़ा अंतर है, तो यह पता लगाया जाना चाहिए कि पढ़ाई के लिए पैसा कहां से आया है? उनका मानना है कि यदि सब कुछ नियमों के अनुसार हुआ है, तो जांच में यह साफ हो जाएगा और किसी तरह की शंका नहीं रहेगी.

हाल ही में सीजेपी ने शुरू की वेबसाइट

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सीजेपी छात्रों के समर्थन में एक्‍ट‍िव है. पार्टी ने प्रदर्शनकारियों को कानूनी सहायता देने के लिए एक वेबसाइट शुरू करने की घोषणा की है. वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस पहल का समर्थन करते हुए कानूनी सहायता कोष के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की. इसके अलावा अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील की.

जांच के बाद ही सामने आएगी हकीकत

दूसरी ओर, अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी ने इन आरोपों को राजनीतिक विवाद का हिस्सा बताया है. उनका कहना है कि यदि किसी प्रकार के विदेशी फंड या अवैध धन की बात कही जाती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उनका यह भी कहना है कि यदि ऐसे आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा.

फिलहाल यह केवल जांच की मांग का मामला है. अभी तक किसी सरकारी एजेंसी ने यह नहीं कहा है कि अभिजीत डिपके या उनके परिवार ने कोई कानून तोड़ा है. जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा. इसलिए इस मामले में अंतिम सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी.

ये भी पढ़ें:प्रेम प्रसंग में युवती ने दी जान, रिश्ते में मौसी-भतीजे, पिता ने प्रेमी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

ज़रूर पढ़ें