Assam Road Accident: असम में बड़ा हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 23 लोगों की मौत

Assam Road Accident: असम के काजीरंगा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. ट्रक और यात्रियों से भरी ट्रैवलर की जोरदार टक्कटर हो गई. इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई.
Major road accident in Assam

असम में भीषण सड़क हादसा

Assam Road Accident: असम के काजीरंगा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. ट्रक और यात्रियों से भरी ट्रैवलर की जोरदार टक्कटर हो गई. इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई. यात्रियों के भरे ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में मृतकों के अलावा कई लोगों के ट्रैवलर के भीतर फंसे होने की जानकारी भी सामने आ रही है.

घायलों को पहुंचाया अस्‍पताल

हादसे के बाद मौके पर पुलिस और स्‍थानील लोगों ने मिलकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया. हादसे में घायल लोगों को तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया है. इन सभी घायलों में कई की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक हादसा गोलाघाट जिले के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास हुआ है.

▶ Vistaar News YouTube

घटना पर पुलिस ने बताया कि रंगाजन इलाके में हाथीकुली चाय बागान के पास नेशनल हाईवे-715 पर कंटेनर ट्रक और यात्री ट्रैवलर की भीषण टक्कर हुई है. यात्री ट्रैवलर बोकाखाट से नगांव की तरफ जा रहा था, इसी दौरान ट्रक और ट्रैवलर की भिड़ंत हो गई.

हादसे पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया दुख

असम के काजीरंगा में हुए इस भीषण हादसे पर सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा ने भी दुख जताया है. सीएम ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्त की है. सीएम ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर कहा कि इस दर्दनाक हादसे से पूरा राज्य दुखी है. इस दुख की घड़ी में हम असम के लोग पीड़‍ित परिवारों के सााि खड़े हैं.

ज़रूर पढ़ें