सिध्दारमैया के प्रस्ताव पर चुने गए विधायक दल के नेता, डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के CM पद की सपथ

सिद्धारमैया के सीएम पद से इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार अब कर्नाटक की कमान संभालने जा रहे हैं. 3 जून को शाम 5.15 पर डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए सीएम पद की सपथ लेंगे.
DK Shivakumar

डीके शिवकुमार

सिद्धारमैया के सीएम पद से इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार अब कर्नाटक की कमान संभालने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण की तारीख से लेकर नए मंत्रिमंडल के गठन और संभावित उपमुख्यमंत्रियों तक, सरकार के गठन को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं. खबरों की माने तो डी के शिवकुमार 3 जून के कर्नाटक के नए सीएम पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. डी के शिवकुमार कर्नाटक के 24 वें सीएम होंगे.

विधायक दल के नेता चुने गए डीके शिवकुमार

दरअसल कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच शनिवार को एक बैठक बुलाई थी. ये बैठक संपन्न हो चुकी है और इसी बैठक में राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर डीके शिवकुमार का नाम साफ हो गया है. इस बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक दल ने सिद्धारमैया की सेवाओं की भी सराहना की.

काफी दिनों से पार्टी में चर्चा थी

कर्नाटक में अभी कांग्रेस की सरकार है. पहले सीएम सिद्धारमैया थे, लेकिन बीते काफी दिनों से पार्टी में चर्चा चल रही थी कि नेतृत्व का बदलाव किया जाएगा और आखिर वो समय आ ही गया. 3 जून के डीके शिवकुमार शाम 5.15 पर कर्नाटक के सीएम पद की सपथ लेंगे.

सिद्धारमैया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. अगले दिन यानी शुक्रवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया और पूरी मंत्रीपरिषद को भंग कर दिया गया है. यानी की अब राज्य में सिद्धारमैया की सरकार खत्म हो गई और नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद डीके शिवकुमार ने प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात की. इस दौरान सिद्धारमैया भी मौजूद थे. इनके अलावा कांग्रेस के शीर्ष नेता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: ‘न धाम में रहेंगे, न कथा करेंगे…’ शादी की चर्चा के बीच बाबा बागेश्वर का बड़ा फैसला

ज़रूर पढ़ें