दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दो विमानों की टक्कर, फ्लाइट के विंग्स को पहुंचा नुकसान
हादसे में विमानों को पहुंचा नुकसान
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा ग्राउंड हादसा सामने आया है. यहां स्पाइसजेट का B737-700 विमान टैक्सी करते समय अकासा एयर की फ्लाइट से टकरा गया. इस टक्कर में स्पाइसजेट विमान के दाहिने पंख को नुकसान पहुंचा है. जबकि दूसरे विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है.
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद एहतियात के तौर पर विमान को दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है और फिलहाल इसे उड़ान सेवा से हटा दिया गया है. इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
अकासा एयर का विमान (QP 1406) दिल्ली से हैजराबाद जा रहा था. वहीं, स्पाइसजेट का विमान (B737-700) लेह से आया था. इसी दौरान हादसा हो गया. पूरी घटना टर्मिनल 1 के पास हुई.
अकासा एयर ने जारी किया गया बयान
दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए हादसे के बाद अकासा एयर की तरफ से बयान भी सामने आया है. इसमें कहा गया कि हमारा विमान खड़ा था जब दूसरी एयरलाइन का विमान उससे टकरा गया. सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित उतार लिया गया है. उन्हें वेटिंग एरिया में बैठाया गया है. आगे कहा कि यात्रियों को हैदराबाद भेजने के लिए ऑप्शनल इंतजाम किए जा रहे हैं.
Akasa Air’s aircraft operating flight QP 1406 from Delhi to Hyderabad had to return to the bay on April 16, 2026. Preliminary information indicates that Akasa’s aircraft was stationary when another airline’s aircraft made contact with it. All passengers and crew were safely… pic.twitter.com/SDHY7NCSLh
— ANI (@ANI) April 16, 2026
स्पाइसजेट की तरफ से भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ’16 अप्रैल को, दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सी करते समय स्पाइसजेट का एक B737-700 विमान हादसे का शिकार हो गया, जिस वजह से उसके दाहिने विंगलेट और एक दूसरी एयरलाइन के विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा है. स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है और उसे ग्राउंड कर दिया है.
On April 16, a SpiceJet B737-700 aircraft was involved in a ground occurrence while taxiing at Delhi airport, resulting in damage to its right winglet and the left-hand horizontal stabiliser of another aircraft belonging to a different airline. The SpiceJet aircraft has been… https://t.co/k0u3oueZMK pic.twitter.com/rZoe2LHqOe
— ANI (@ANI) April 16, 2026
फिलहाल यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही बैठाया गया है. विमानन कंपनियों ने कहा कि वे उनके ट्रेवल की व्यवस्था कर रही हैं.