Delhi BJP March Live: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को सियासी टकराव की स्थिति बन गई. एक तरफ INDIA ब्लॉक के नेता रामलीला मैदान में ‘चलो दिल्ली’ रैली के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च निकाला. इस मार्च के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस पर प्रदर्शन के लिए तारीख चुनने को लेकर सवाल उठाए.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस मार्च की कमान संभाली थी . पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके से शुरू होने वाला यह मार्च तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक गया. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी यानी 1 नवंबर को रैली आयोजित कर सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई.
दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें…
सिख दंगों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे राहुल- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की रैली पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देखिए, जैसे कभी राजीव गांधी ने कहा था कि ‘जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है. ठीक उसी तरह उनके बेटे राहुल गांधी ने आज दिल्ली में एक बड़ी रैली आयोजित की है. जो दंगों के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है.
उन्होंने आगे कहा कि हमें लगा था कि शायद उस समय वे बहुत छोटे रहे होंगे, या उन्होंने इतिहास नहीं पढ़ा होगा और इसलिए उन्हें इस बारे में पता नहीं होगा. हमारी पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उनसे अनुरोध किया था कि वे 1, 2 और 3 नवंबर को यह कार्यक्रम न रखें. ये वही दिन हैं जब सिख-विरोधी दंगे हुए थे. क्योंकि इससे सिख समुदाय, जिसमें माताएं, बहनें और बच्चे शामिल हैं. लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे.
#watch | Chandigarh: Union Home Minister Amit Shah says, “Look at the Congress party: just as Rajiv Gandhi once remarked that “when a big tree falls, the earth shakes,” his son, Rahul Gandhi, has organised a major rally in Delhi today—effectively rubbing salt into the wounds of the riot victims. We assumed that perhaps he was too young at the time, or that he hadn’t studied history and was therefore unaware. Our party held a press conference requesting that they not hold the event on 1-2-3 Nov—the very days the anti-Sikh riots took place—as it would deeply hurt the sentiments of the Sikh community, including mothers, sisters, and children. But they remained adamant. Orders were issued from abroad to hold the rally on the very day that thousands of Sikhs were burned alive. From this land of the Gurus, I strongly condemn this vile attempt. I condemn this. India and Punjab will never be able to forget this.”
— ANI (@ANI) November 1, 2026
आगे कहा कि विदेश से ऐसे आदेश आए कि रैली उसी दिन आयोजित की जाए, जिस दिन हजारों सिखों को जिंदा जला दिया गया था. गुरुओं की इस धरती से, मैं इस घिनौनी कोशिश की कड़ी निंदा करता हूं. मैं इसकी निंदा करता हूं. भारत और पंजाब इसे कभी नहीं भूल पाएंगे.
INDIA गठबंधन की रैली पूरी तरह से फ्लॉप- शाहनवाज़ हुसैन
बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि INDIA गठबंधन की रैली पूरी तरह से फ्लॉप रही. ऐसा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. जनता सब जानती है कि ये लोग संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ हैं, सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ हैं और चुनाव आयोग के खिलाफ हैं. जब ये जीतते हैं तो EVM अच्छी हो जाती है, सब कुछ अच्छा हो जाता है, लेकिन जब ये हारते हैं तो अपनी पूरी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ देते हैं.
हरदीप सिंह पुरी ने राहुल को लेकर क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2,733 लोग मारे गए थे. जो हुआ, उसे ‘दंगा’ कहा जाता है, लेकिन सही शब्द ‘नरसंहार’ है. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि यह मानवता के खिलाफ अपराध था. कांग्रेस के लोगों को इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है. अगर उन्हें कोई तारीख चुननी ही थी, तो क्या वह 1 नवंबर ही होनी थी?.
राहुल अपने पिता की तरह ही प्रयोग कर रहे- मनजिंदर सिंह सिरसा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी प्रमुख हर्ष मल्होत्रा और बीजेपी के कई अन्य नेताओं के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुईं.
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 1984 में सिखों के नरसंहार के लिए गांधी परिवार जिम्मेदार है. उन्होंने एक बार फिर उसी तारीख, 1 नवंबर को चुना है, ताकि वैसी ही साजिश को अंजाम दिया जा सके. यह कोई संयोग नहीं है. गांधी परिवार एक प्रयोग कर रहा है. वही प्रयोग जो कभी उनके पिता ने किया था.
#watch | Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa says, “The Gandhi family is responsible for the 1984 massacre of Sikhs. They have once again chosen the same date, November 1st, to execute a similar design. This is no coincidence; the Gandhi family is attempting an experiment, the very same experiment their father once carried out. By orchestrating the massacre of thousands of Sikhs in 1984, they secured 400 parliamentary seats. The same bloodline, the same modus operandi, and the same blueprint are being employed again… Today, we witnessed an attempt to sow chaos in the country. A minister from Jharkhand announced from a stage that he would bring 10,000 people to ‘abduct’ or ‘carry away’ the Chief (Election) Commissioner. Just imagine the mindset of the Gandhi family…”
— ANI (@ANI) November 1, 2026
आगे कहा कि 1984 में हजारों सिखों के नरसंहार को अंजाम देकर, उन्होंने संसद की 400 सीटें हासिल की थीं. वही खून, वही काम करने का तरीका और वही ब्लूप्रिंट फिर से इस्तेमाल किया जा रहा है. आज हमने देश में अराजकता फैलाने की एक कोशिश देखी. झारखंड के एक मंत्री ने मंच से घोषणा की कि वह मुख्य (चुनाव) आयुक्त का ‘अपहरण’ करने या उन्हें ‘उठा ले जाने’ के लिए 10,000 लोगों को लाएंगे. जरा सोचिए, गांधी परिवार की सोच कैसी है.
इंदिरा गांधी ने गलत तरीके से जीता था चुनाव- नितिन नवीन
कांग्रेस की महारैली को लेकर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्हेंने कहा कि आज संविधान की प्रति लेकर घूमते हो, लेकिन संविधान को तार-तार भी इसी कांग्रेस ने किया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके गलत तरीके से चुनाव जीता. तब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को निरस्त करके उन्हें 6 साल के लिए चुनाव न लड़ने का आदेश दिया था. यह पूरी तरह से कांग्रेस की विरासत है, जो वोट चोरी भी करती है और जनता के मत का भी अपमान करती है.
कांग्रेस अपना इतिहास भूल गई- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह
रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की मेगा रैली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “इन लोगों और इनकी पार्टी का इतिहास रहा है कि इन्होंने देश में लोकतंत्र को कमजोर किया है. इन्होंने आपातकाल (इमरजेंसी) थोपा और कई बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया. अब जब ये सत्ता से बाहर हो गए हैं और जनता का इन पर से भरोसा उठ चुका है. क्योंकि जनता ने 60 सालों तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इनके काले कारनामे देखे हैं. तो यह सब इनकी हताशा और निराशा का ही नतीजा है.
राहुल गांधी पागल हो गए-CM हिमंत बिस्वा सरमा
शिमला में असम CM हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में मार्च निकाला गया. इस दौरान सरमा ने कहा कि राहुल (गांधी) इसलिए रो रहे हैं क्योंकि SIR प्रक्रिया के जरिए घुसपैठियों के नाम हटा दिए गए हैं. वे यह सारा ड्रामा इसलिए कर रहे हैं ताकि इन घुसपैठियों को यहां बसाया जा सके. लेकिन, इस देश की जनता कभी भी घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल नहीं होने देगी. हम चुनाव आयोग तथा देश के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़े हैं. वे पागल हो गए हैं; उन्हें तो पागलखाने में होना चाहिए.
#watch | Shimla, Himachal Pradesh: Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma says, “Rahul (Gandhi) is crying because the names of infiltrators have been removed through the SIR process. He is orchestrating all this drama to facilitate the settlement of these infiltrators. However, the people of this country will never allow infiltrators to be included in the electoral rolls, and we stand firmly with the Election Commission and the nation’s citizens… he is crazy; he belongs in a mental asylum.” He adds, “In states like Bengal and Assam, the issue of infiltrators is acknowledged by everyone, from the Supreme Court to the Parliament. If there is no SIR, how can the names of infiltrators be removed? We need the SIR to weed out the ‘Babars and Aurangzebs’… What about the elections in Himachal Pradesh or Kerala? Should those be annulled too? What about his own election from Raebareli—should that be cancelled as well? Tell the Congress to resign from their own governments first, then come talk to us. They seem to think their own governments are fine, but wherever the BJP is in power, they claim votes are being ‘stolen’… What kind of double standard is this?… This entire drama is just an attempt to protect infiltrators, nothing more…”
— ANI (@ANI) November 1, 2026
राहुल विदेश जाकर देश करते हैं अपमान- जेपी नड्डा
बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने कहा कि त्योहारों का सीजन है. साल भर व्यापारी इंतजार करते हैं कि त्योहारों में दो पैसे कमाई होगी. लेकिन, राहुल को इनकी परवाह नहीं है. CTI ने चार-चार बार उन्हें चिट्ठी लिखकर गुहार लगाई कि इतना बड़ा प्रदर्शन मत करिए लेकिन राहुल के तमाशे के कारण 10 हजार करोड़ का नुकसान होने की आशंका है. नड्डा ने कहा कि राहुल विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं. क्या यही आपका एजेंडा है. भारत की जनता आपके झांसे में नहीं आएगी.
