‘जीना मुश्किल कर दिया…’, जज अमन शर्मा के पिता ने बताई आत्महत्या के पहले की पूरी कहानी, बहू पर लगाए गंभीर आरोप

Delhi Judge Suicide: दिल्‍ली के जज अमन शर्मा सुसाइड केस में पिता ने अपनी बहू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्‍होंने कहा कि बहू लगातार बेटे को परेशान कर रही थी. यहां तक की वह लंबे समय से पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराने की धमकी भी दे रही थी.
जज अमन शर्मा ने किया सुसाइड

जज अमन शर्मा ने किया सुसाइड

Delhi Judge Suicide: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में जज के पद पर तैनात अमर कुमार शर्मा ने शन‍िवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी खबर लोगों शनिवार देर शाम मिली. पुलिस को जानकारी उनके राजेश कुमार शर्मा ने दी थी. आत्महत्या करने वाले जज की उम्र ज्यादा  नहीं थी. यही वजह है कि उनकी मौत के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. सुसाइड नोट में सामने आया है कि अमन कुमार और उनकी पत्नी के बीच आए दिन झड़गे होते रहते थे. रिश्तेदार का दावा है कि मरने से पहले पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था.

अमन कुमार जिनकी उम्र महज 30 साल ही थी. वह नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे. उन्‍होंने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा ज्वाइन की थी.  

एक दिन पहले पिता को किया था अमन ने कॉल

सुसाइड करने से एक दिन पहले जज अमन कुमार शर्मा ने अपने प‍िता को भी कॉल किया था. इस दौरान जज ने अपने पिता को पूरी मौजूदा स्‍थ‍ित‍ि के बारे में भी बताया था. पिता से कहा था कि वह बहुत परेशान हो चुका है. यहां तक की अब जीना भी मुश्किल हो गया है. इसी के बाद अमन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी.

रात में ही दिल्ली पहुंच गए थे प‍िता

जज अमन कुमार ने जैसे ही अपने पिता को फोन पर सारी बात बताई, उसके बाद पूरा परिवार परेशान हो गया. यहां तक की प‍िता ने फोन पर भी बेटे को समझाने की कोशिश की थी. इसके तुरंत बाद पिता अलवर राजस्थान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. जब दिल्ली पहुंचे तो उससे पहले पड़ोसियों से पता चला था कि उनके बेटे और बहू के बीच जमकर झगड़ा हुआ था. आरोप है कि उनकी पत्नी पिछले दो महीने से परेशान कर रही थी.

पिता ने सुसाइड से पहले क्‍या-क्‍या हुआ

प‍िता ने बताया कि जब वह घर पर पहुंचा तब भी बेटे और बहू के बीच झगड़ा हो रहा था. जब बीच बचाव की कोशिश की गई तो बहू ने धमकी दी कि आप बाहर चले जाइये. वरना पुलिस बुला लेगी. इसके बाद पिता दूसरे कमरे में चले गए. कुछ देर बार ही झगड़ा शांत हो गया और सब सोने चले गए. सुबह होते ही दोनों के बीच झगड़ा फिर से शुरू हो गया.

 इस दौरान प‍िता घर के ही दूसरे कमरे में मौजूद थे. जैसे ही झगड़ा शांत हुआ तो उन्हें अपना बेटा नहीं द‍िखा. जब प‍िता ने दूसरे कमरों में बेटे को देखा तब भी नहीं मिला तो उसे कॉल किया. उस समय फोन बाथरुम में बज रहा था. जब गेट तोड़कर खोला तो बेटा बहू के दुपट्टे से लटका हुआ था.

ये भी पढ़ें: MP IPS Transfer: एमपी में फिर से चली तबादला एक्सप्रेस, 62 आईपीएस का ट्रांसफर, 24 जिलों के एसपी बदले

ज़रूर पढ़ें