दिल्ली मालवीय नगर अग्‍न‍िकांड में कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर बवाल, क्‍या इसके पीछे की असली वजह?

Delhi Malviya Nagar Fire Case Update: दिल्ली के मालवीय नगर में प‍िछले द‍िनों हुए अग्निकांड मामले में होटल के शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद से ही कई लोग इस कार्रवाई का व‍िरोध कर रहे हैं.
केशव नेगी की गिरफ्तारी पर बवाल

केशव नेगी की गिरफ्तारी पर बवाल

Cook Keshav Negi Arrested Controversy: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुए भीषण होटल अग्निकांड के बाद सबसे ज्यादा चर्चा होटल के शेफ केशव नेगी को लेकर हो रही है. इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य लोग झुलस गए थे. पुलिस जांच के बाद होटल संचालकों के साथ-साथ केशव नेगी को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं. जबकि कई लोगों का मानना है कि केशव को टारगेट किया जा रहा है.

पुलिस का आरोप है कि केशव नेगी होटल के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में शामिल थे. जांच में सामने आया कि होटल में आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. कई नियमों का उल्लंघन किया गया था. इसी आधार पर उन्हें गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में आरोपी बनाया गया है.

हालांकि नेगी के परिवार और समर्थकों का कहना है कि वह होटल के मालिक नहीं थे, बल्कि एक कर्मचारी और शेफ के तौर पर काम कर रहे थे. उनका दावा है कि आग लगने के दौरान नेगी ने कई लोगों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाने की कोशिश की थी.

पिता को बलि का बकरा बनाया गया

मीडिया से बातचीत के दौरान केशव नेगी की बेटी ने कहा है कि उनके पिता ने हादसे के वक्त लोगों को बचाने का काम किया था. परिवार का आरोप है कि असली जिम्मेदार लोगों को बचाने के लिए नेगी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है.परिजनों का कहना है कि यदि नेगी मौके से भागना चाहते तो भाग सकते थे, लेकिन वह लोगों की मदद करते रहे और बाद में खुद जांच के घेरे में आ गए.

उत्तराखंड में क्यों हो रहा विरोध?

केशव नेगी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले बताए जाते हैं. उनकी गिरफ्तारी के बाद राज्य के कई इलाकों में विरोध देखने को मिला है.समर्थकों का कहना है कि नेगी को दोषी साबित होने से पहले अपराधी की तरह पेश किया जा रहा है, जबकि उनके खिलाफ अंतिम फैसला अदालत को करना है.

फ‍िलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.पुलिस होटल प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम, फायर एनओसी और संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें:6 हजार की नौकरी से करोड़ों का साम्राज्य! इंजीनियर के ठिकानों से मिला 2 करोड़ कैश, सोना और दर्जनों संपत्तियां

ज़रूर पढ़ें