6 हजार की नौकरी से करोड़ों का साम्राज्य! इंजीनियर के ठिकानों से मिला 2 करोड़ कैश, सोना और दर्जनों संपत्तियां

Odisha vigilance:ओडिशा में विजिलेंस की छापेमारी में एक सरकारी इंजीनियर के घर करोड़ों रुपये की अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है. टीम ने 2 करोड़ से ज्यादा की नकदी और सोने चांदी बरामद किए हैं.
छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति

छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति

Disproportionate Assets: ओडिशा में विजिलेंस विभाग की छापेमारी के बाद हुए खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक सरकारी इंजीनियर की कथित अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है. कंधमाल जिले के बालीगुडा स्थित ITDA में तैनात सहायक कार्यकारी अभियंता बैकुंठ नाथ बेहरा के नौ ठिकानों पर हुई कार्रवाई में करोड़ों रुपये की संपत्ति मिलने का दावा किया गया है.

जांच एजेंसियों के मुताबिक छापों के दौरान करीब 2.04 करोड़ रुपये नकद, 341 ग्राम सोना, लगभग 45 लाख रुपये की बैंक जमा राशि और कई अन्य निवेश दस्तावेज बरामद हुए हैं. इसके अलावा इंजीनियर और उनके परिवार के नाम पर कई अचल संपत्तियों का भी पता चला है.

कई प्लॉट भी मिले  

विजिलेंस की शुरुआती जांच में 5 बहुमंजिला इमारतें और 13 से 14 प्लॉट सामने आए हैं. इनमें भुवनेश्वर के प्रमुख इलाकों में स्थित आलीशान मकान और महंगी जमीनें शामिल हैं. अधिकारियों का कहना है कि संपत्तियों का मूल्यांकन अभी जारी है और आंकड़ा आगे बढ़ सकता है.  

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बैकुंठ नाथ बेहरा ने वर्ष 1999 में जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी. उस समय उनकी शुरुआती मासिक तनख्वाह केवल 6 हजार रुपये थी. बाद में पदोन्नति पाकर वे सहायक कार्यकारी अभियंता बने, लेकिन अब उन पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोपों की जांच चल रही है.

इन ठिकानों पर हुई छापेमारी  

भुवनेश्वर, जाजपुर, बारीपदा और बालीगुडा समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई. विजिलेंस टीम को संदेह है कि बरामद संपत्तियां उनकी ज्ञात आय के मुकाबले कहीं अधिक हैं. फिलहाल दस्तावेजों की जांच, संपत्तियों के मूल्यांकन और धन के स्रोत की पड़ताल जारी है.  

ये भी पढ़ें: खान सर पर जिन धाराओं में दर्ज हुआ केस, उनमें हो सकती है कड़ी सजा! आर्म्स एक्ट के अलावा क्‍या-क्‍या

ज़रूर पढ़ें