चुनावी हार से घिरी कांग्रेस, राहुल गांधी की कुर्सी पर मंडरा रहा संकट! CM फडणवीस का बड़ा दावा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्‍होंने दावा किया कि कांग्रेस में राहुल के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है. यही वजह है कि वे अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं.
Rahul Gandhi In Bhopal

राहुल गांधी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और उसके नेतृत्‍व को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्‍होंने शीर्ष नेतृत्‍व पर हमला बोला है. उन्‍होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी को लेकर असंतोष बढ़ रहा है.उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के चलते कांग्रेस में ऐसा माहौल बनता जा रहा है, जहां राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं.

फडणवीस के मुताबिक, राहुल गांधी अब पार्टी को मजबूत करने के बजाय अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं. उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के अंदरूनी हालात ठीक नहीं हैं.  यही वजह है कि ऐसे बयान सामने आ रहे हैं, जो असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं.  

राहुल गांधी ने क्या दिया था बयान?

दरअसल, इससे पहले राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.  उन्होंने कहा कि इन संगठनों की सोच देश के संविधान के खिलाफ है. उनका असली उद्देश्य इसे कमजोर करना है. राहुल गांधी ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है. इसके बिना देश की पहचान अधूरी हो जाएगी.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य संविधान की रक्षा करना और उसे और मजबूत बनाना है.  उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस उन्हीं के आदर्शों पर चल रही है और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है.

राहुल गांधी के नेतृत्व पर सीएम ने उठाए सवाल

देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के इन बयानों को राजनीतिक रणनीति करार देते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी के अंदर चल रही चुनौतियों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं. उनके  इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है, और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले चुनावों के मद्देनजर इस तरह के बयानबाजी और तेज हो सकती है, जहां एक ओर कांग्रेस संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दों को आगे बढ़ा रही है, वहीं भाजपा नेतृत्व कांग्रेस की आंतरिक स्थिति और नेतृत्व पर सवाल उठा रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘संसद इतिहास रचने के करीब…’,नारी शक्ति सम्मेलन में पीएम मोदी बोले- आधी आबादी को मिलेगा पूरा अधिकार

ज़रूर पढ़ें