दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, पिता ने सूरज पंचोली-आदित्य ठाकरे को लेकर ये क्या कहा?
दिशा सालियान केस में अब तक क्या हुआ?
Disha Salian Death CBI FIR: एक्टर सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली गई है. बॉम्बे हाईकोर्ट की तरफ से 2 सितंबर को FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए थे. दिशा की मौत करीब 6 साल पहले 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी. इस मामले दिशा के पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अब उन्होंने दावा किया कि उनके कई लोगों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं.
इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद पुलिस का कहना था कि यह सुसाइड का मामला है. हालांकि परिजनों का दावा था कि उनकी बेटी को मारकर फेंका गया है. पुलिस ने उस समय शुरुआती जांच के करीब 90 दिन बाद केस बंद कर दिया था. इसके 3 साल बाद दिसंबर 2023 में केस दोबारा खोला गया. जिसकी जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी. टीम ने भी अपनी जांच में आत्महत्या की बात कही थी.
दिशा के परिजन न तो पुलिस की जांच से संतुष्ट थे और न ही एसआईटी की तरफ से पेश की गई रिपोर्ट से संतुष्ट थे. यही वजह है कि उन्होंने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट की तरफ से 2 सितंबर को FIR दर्ज करने के आदेश दिया था.
मेरे पास पुख्ता सबूत हैं- दिशा के पिता
CBI की तरफ से एफआईआर दर्ज होने के बाद दिशा के पिता सतीश सालियान ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में उनके पास पुख्ता सबूत हैं. जो कि आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, सचिन वाजे, परमबीर सिंह और रिया चक्रवर्ती के खिलाफ हैं. पिता की तरफ से लगाए गए इस तरह के आरोपों के बाद अब मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है.
सूरज पंचोली ने दी सफाई
सतीश के आरोपों के बाद सूरज पंचोली ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने दिशा के साथ अपने कनेक्शन से साफ तौर पर इन्कार किया है. सतीश ने यह भी कहा कि जिस तरह की बातें पिछले कई सालों से उनके बारे में चल रही हैं वह पूरी तरह से गलत हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आदित्य ठाकरे से आजतक वह मिले भी नहीं है. जानबूझकर मुझे परेशान करने के लिए इस तरह की कॉन्ट्रोवर्सी में मेरा नाम घसीटा जा रहा है. जो गलत है.
एक्टर ने आगे कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. अगर कोई जांच एजेंसी इस मामले में मुझसे पूछताछ करना चाहती है. तो पूरी तरह से तैयार हूं और हर तरह से उनकी मदद करूंगा.
पूरे मामले पर वकील ने क्या क्या?
सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने आरोप लगाया कि दिशा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की गई, क्योंकि उसके पास आदित्य ठाकरे गैंग के ड्रग्स और बाल तस्करी से जुड़े सबूत थे. फिलहाल इस मामले में अब सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है. देखना होगा कि आने वाले दिन में जांच किस-किस तक पहुंचती है.