कमर्शियल सिलेंडर की जगह कर रहे घरेलू गैस का इस्‍तेमाल? हो सकती है बड़ी मुश्किल

domestic LPG commercial use law India: आप भी अगर कमर्शियल गैस की जगह घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए. इसके कारण आपका कनेक्शन खत्म किया जा सकता है.
CG LPG News

सिलेंडर (File Image)

ईरान-इजरायल जंग के कारण भारत में कई जगहों खासतौर पर देश की राजधानी दिल्‍ली और मुंबई मं किल्लत देखने को मिल रही है. लोगों को दोगुनी कीमत देने के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है. वहीं दूसरी तरफ गैस संकट के कारण कई रेस्‍टोरेंट बंद हो चुके तो कई बंद होने की कगार  पर हैं. हालांकि कई जगहों पर कमर्शियल की जगह घरेलू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है. अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो सावधान हो जाइए. आप पर भी कार्रवाई हो सकती है.

ईरान जंग की वजह से रसोई गैस सिलेंडर का संकट है. कई लोग अभी भी परेशान हैं. जंग खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. यही वजह है कि रेस्टोरेंट संचालक कमर्शियल गैस की जगह पर घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसा करने के पीछे की वजह घरेलू गैस का आसानी से मिलना बताया जा रहा है.

घरेलू सिलेंडर का व्यापारिक इस्तेमाल करना कानूनन अपराध

घरेलू गैस का इस्तेमाल इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि कमर्शियल सिलेंडर के मुकाबले ये सस्ते पड़ते हैं. यही वजह है कि लोग इसका इस्तेमाल व्यापार में करते हैं. हालांकि इस तरह से इस्तेमाल करने पर आपको मुसीबत का सामना भी करना पड़ सकता है. घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर में बड़ा अंतर होता है और घरेलू सिलेंडर का व्यापारिक इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है?

ये भी पढ़ें: Karmayogi Bharat Yojana: केंद्र सरकार ने शुरू की ‘कर्मयोगी भारत योजना’, जानिए किसे मिलेगा लाभ

क्‍या हो सकती है कार्रवाई

अगर आप भी घरेलू गैस के इस्तेमाल व्यापार के लिए कर रहे हैं. तो आपके ऊपर भी कार्रवाई हो सकती है. यहां तक की आपका कनेक्‍शन खत्‍म किया जा सकता है इसके साथ ही दुकान या होटल को बंद करने के आदेश भी दिए जा सकते हैं. इसके साथ ही आपको सिलेंडर देने वाली गैस एजेंसी पर भी कार्रवाई हो सकती है. एक्सपर्ट का मानना है कि घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल सिर्फ गैरकानूनी ही नहीं, बल्कि खतरनाक भी हो सकता है.  गैस की कमी के इस दौर में भले ही दुकानदारों की मजबूरी समझ में आती हो, लेकिन कानून का उल्लंघन करना बड़ा जोखिम साबित हो सकता है.

ज़रूर पढ़ें