Dry Days on Holi: जाम छलकाने वालों के लिए बड़ी खबर, यूपी-दिल्ली और राजस्थान में इस दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें

Dry Days on Holi: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब-हरियाणा तक होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी. आइए अलग-अलग शहरों में जानते है कि कब कहां ठेके बंद रखने का ऐलान किया गया है.
Dry Day on Holi

Dry Day on Holi

Dry Days on Holi: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब-हरियाणा तक होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी. दिल्ली आबकारी विभाग के अनुसार 4 मार्च 2026 यानी बुधवार को होली के दिन पूरी दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इतना ही नहीं होटेल, क्लब और रेस्टोरेंट में भी उस दिन शराब परोसने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. इसमें राम नवमी, महावीर जयंती, शहीद दिवस और ईद उल फितर के त्योहारों पर भी राज्य में अलग-अलग शराबबंदी रहेगी. दिल्ली के साथ-साथ और भी कई प्रदेशों में होली के दिन शराबबंदी का ऐलान किया गया है.

उत्तर प्रदेश में कब बंद रहेगी शराब

यूपी की बात करें तो यहां पर 4 मार्च और 5 मार्च को दोपहर तक कई जगहों पर शराब की दुकानें बंद रखी गई हैं. प्रयागराज में जिलाधिकारी के आदेशानुसार 4 मार्च शाम 5 बजे से 5 मार्च दोपहर 2 बजे तक सभी देशी, विदेशी, बीयर औऱ मॉडल शॉप बंद रहेगी.

महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे में शराब बंदी

यूपी और दिल्ली की तरह महाराष्ट्र में 4 मार्च को ड्राई डे कायम रहेगा. 23 मार्च को शहीद दिवस और 26 मार्च राम नवमी को भी महाराष्ट्र में शराब की दुकानें बंद रह सकती हैं.

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी ठेके बंद

छत्तीसगढ़ में इस बार भांग और भांग घोटा की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. 4 मार्च को पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें बंद रहेगी. राजस्थान में होली के मौके पर पूरे प्रदेश में ड्राई डे का ऐलान किया गया है. इतना ही नहीं इस दौरान अवैध शराब की बिक्री पर भी रोक लगाने के लिए सरकार ने टीमें गठित की हैं.

मध्य प्रदेश में बंद रहेंगे ठेके

इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि कुछ जगहों पर 3 मार्च को होली मनाई जा सकती है. हालांकि शहर में होली मुख्य रूप से 4 मार्च को मनाई जाने की उम्मीद है. इसलिए 4 मार्च को शराब दुकाने बंद रखने का विचार किया जा रहा है. यह भी हो सकता है कि दुकानें शाम 6 बजे के बाद फिर से खुल जाएं.

ये भी पढ़ें: यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत, AI समिट प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने दी बेल

ज़रूर पढ़ें