‘दुनिया को भारत से सीखना चाहिए’, फिनलैंड के राष्ट्रपति ने UNSC में भारत की स्थाई सदस्यता की वकालत की

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. अलेक्जेंडर स्टब ने कहा, 'भारत अपने ग्लोबल साउथ के दोस्तों के साथ मिलकर तय करेगा कि ये ऑर्डर किस दिशा में जाएगा.'
Prime Minister Narendra Modi and President Alexander Stubb

प्रधानमंत्री नरेंद्र और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब

PM Modi on UNSC: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत के 4 दिवसीय दौरे पर हैं. गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की. अलेक्जेंडर स्टब ने कहा कि दुनिया को भारत से सीखना चाहिए. इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थाई सदस्यता की वकालत की है.

‘भारत दुनिया के सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है’

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. अलेक्जेंडर स्टब ने कहा, ‘हम दुनिया के बदलते ग्लोबल ऑर्डर से गुजर रहे हैं. भारत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है. भारत अपने ग्लोबल साउथ के दोस्तों के साथ मिलकर तय करेगा कि ये ऑर्डर किस दिशा में जाएगा. हमने कई मुद्दों पर बात की. हम इस बात से सहमत हैं कि युद्ध खत्म करना ही सभी के हित में है.’

भारत की विदेश नीति की तारीफ की

अलेक्जेंडर स्टब ने प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति की भी तारीफ की. साथ ही भारत की विदेश नीति की भी सराहना की. अलेक्जेंडर स्टब ने कहा, ‘भारत यूरोप के लिए एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार बन चुका है. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जिसे हम यहां हर दिन देख सकते हैं. भारत की विदेश नीति की खास बात ये है कि ये किसी भी गलतफहमी में नहीं रहती है.’

‘केवल सैन्य संघर्ष से मुद्दे को नहीं सुलझाया जा सकता’

पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर से बातचीत के बात संयुक्त प्रेसवार्ता की. इस दौरान पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष पर प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने कहा, ‘हम लोग इस बात पर सहमत हुए हैं कि किसी भी मुद्दे को केवल सैन्य संघर्ष से नहीं सुलझाया जा सकता है.’

इसके साथ ही पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: साइबर ठगों ने BJP MLC को भी नहीं बख्शा, ATS अफसर बनकर डेढ़ घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट

ज़रूर पढ़ें