मुंबई में PM मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों की बैठक, राफेल-पनडुब्बी से लेकर हैमर तक की डील होगी डन!
PM Modi and Emmanuel Macron
PM Modi Emmanuel Macron Meeting: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी यानी कि मंगलवार को भारत पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने PM मोदी से मुलाकात की है और मुंबई के लोक भवन में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में भारत और फ्रांस के रिश्तों को मजबूत करने, रक्षा सहयोग बढ़ाने, व्यापार और नई तकनीक के क्षेत्र में साथ काम करने पर चर्चा की गई. विश्व स्तर पर ये मुलाकात दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती का बड़ा संकेत माना जा रहा है.
मैक्रों का 17 से 19 फरवरी तक तीन दिवसीय भारत दौरा
दरअसल चौथी बार भारतीय दौरे पर आए राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत में रुकेंगे. उनके इस तीन दिवसीय दौरे पर रक्षा, समुद्री सहयोग, इंडो-पैसिफिक रणनीति, उभरती तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होनी है. मैक्रों अपने इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ मिलकर उद्योगपतियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, रिसर्च एक्सपर्ट्स, और इनोवेशन से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे.
मैक्रों अब तक 4 बार आ चुके हैं भारत
इससे पहले मैक्रों 2018 में पहली बार भारत आए थे. दूसरी बार वह 2023 में जी20 सम्मेलन के लिए और 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे. बता दें कि भारत और फ्रांस दोनों देशों के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है, इतना ही नहीं दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं.
अब भारत हथियार खरीद ही नहीं बेच भी रहा है
दूसरी तरफ रिपोर्ट की माने तो भारत फ्रांस से 4.5+ पीढ़ी के 114 राफेल विमानों और पनडुब्बी की डील करने की ओर बढ़ रहा है. यह करीब 3.25 लाख करोड़ की डील है. खबर ये भी है कि फ्रांस भी भारत के एक खास सुरक्षा सिस्टम को खरीदना चाहता है. हम बात कर रहे हैं पिनाका रॉकेट सिस्टम की. फ्रांस राफेल डील के बदले भारत से अपनी आर्मी के लिए बेहतरीन सुरक्षा सिस्टम खरीदना चाहता है. पिनका रॉकेट सिस्टम अपनी श्रेणी का शानदार सिस्टम है ये दुनिया के किसी भी सिस्टम को टक्कर दे सकता है.
यह भी पढ़ें- ‘आपके पास सिर्फ पांच साल’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी फाइटर जेट इंजन के लिए DRDO को दी हार्ड डेडलाइन