ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने BAT-BMS ऐप को प्ले स्टोर से हटाने के दिए निर्देश, लोग कर रहे थे परेशान

BAT BMS App Banned: कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें रिक्शा चालक अपनी परेशानी बताते हुए भावुक नजर आए. ऐसे में अब सरकार ने इस पर बड़ा एक्शन लिया है. आईटी (IT) मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए ऐप स्टोर्स से BAT-BMS ऐप की सुरक्षा चिंताओं को लेकर संज्ञान लिया है.
Govt Bans E-Rickshaw BAT-BMS App

सरकार ने BAT-BMS ऐप बैन करने का निर्देश दिया

E-Rickshaw Drivers Relief Update: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग BAT-BMS ऐप का इस्तेमाल कर ई-रिक्शा रोकते हुए नजर आ रहे हैं. लोगों के इस कारनामे से रिक्शा चालक काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं. इस चाइनीज ऐप के जरिए लोग मजाक के तौर पर आस-पास के ई-रिक्शा को BAT-BMS ऐप से कनेक्ट कर उसकी बैटरी को बंद कर देते हैं, जिससे चालक और यात्री दोनों परेशान हो जाते हैं.

कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें रिक्शा चालक अपनी परेशानी बताते हुए भावुक नजर आए. ऐसे में अब सरकार ने इस पर बड़ा एक्शन लिया है. आईटी (IT) मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए ऐप स्टोर्स से BAT-BMS ऐप की सुरक्षा चिंताओं को लेकर संज्ञान लिया है. सरकार का यह फैसला देशभर के लाखों-करोड़ों रिक्शा चालकों के हित में होगा.

सुरक्षा और प्राइवेसी पर सरकार का बड़ा एक्शन

सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी की जांच के बाद सरकार ने इस चीनी ऐप पर कार्रवाई की है, जिसका इस्तेमाल कुछ लोग मजे के लिए ई-रिक्शा को बीच सड़क रोककर एक्सीडेंट का खतरा पैदा करने के लिए कर रहे थे. इस कदम से चालकों की परेशानी और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास किया गया है. सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि वह केवल सुरक्षित और भरोसेमंद टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना चाहती है. सरकार ऐसी किसी भी तकनीक को बर्दाश्त नहीं करेगी जो लोगों के लिए मुसीबत या परेशानी का कारण बने.

ये भी पढ़ें-चलते-चलते बीच सड़क पर बंद हो रहे ई-रिक्शा! जानिए BAT-BMS का पूरा खेल, कैसे हो रही ड्राइवरों की परेशानी

ऐप के जरिए परेशान कर रहे थे लोग

इस चाइनीज ऐप को ‘Shenzhen Grenergy Technology’ कंपनी ने बनाया था, जो ब्लूटूथ के जरिए लिथियम बैटरी की चार्जिंग, लाइफ, तापमान और वोल्टेज की निगरानी करता था. सरल शब्दों में कहें तो यह ऐप बैटरी की देखभाल के लिए बना था, लेकिन कुछ शरारती लोगों ने इससे दूसरों को परेशान करना शुरू कर दिया.

ज़रूर पढ़ें