हामिद अंसारी से वापस लिया जाएगा ‘पद्म श्री’? हिंदू सेना ने अमित शाह को पत्र लिखकर उठाई मांग

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को दिए गए 'पद्म श्री' सम्मान को वापस लेने की मांग हिंदू सेना की तरफ से उठाई गई है. आइए जानते हैं क्यों?
Hamid Ansari

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, फाइल फोटो

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को दिए गए ‘पद्म श्री’ सम्मान को वापस लेने की मांग उठाई गई है. ये मांग हिंदू सेना की तरफ से उठाई जा रही है. इस संबंध में हिंदू सेना की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन भी सौंपा गया है. इस मांग के पीछे की वजह बताते हुए संगठन का कहना है कि हामिद अंसारी के पुराने मामलों और ताजा बयानों को देखते हुए उनसे ‘पद्म श्री’ सम्मान वापस लेना चाहिए.

पुराने आरोपों और हालिया बयानों का हवाला

हिंदू सेना के राष्ट्रीय विष्णु गुप्ता ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए ये मांग की. हिंदू सेना ने इस मांग के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पुराने आरोपों और हालिया बयानों का हवाला दिया. साथ ही इन मामलों में उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की. हिंदू ने अंसारी के पुराने विवाद का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा ने अंसारी के उपराष्ट्रपति रहने के दौरान उनसे संपर्क होने की बात कही थी.

इतना ही नहीं इसके अलावा ईरान में अंसारी के राजनयिक कार्यकाल को लेकर पूर्व खुफिया अधिकारियों की ओर से लगाए पुराने आरोपों का भी हवाला दिया गया है. संगठन का कहना है कि इन मामलों को राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया जानकारी से जुड़े सवालों के तौर पर देखा जाना
चाहिए.

उच्च स्तरीय जांच की मांग-हिंदू सेना

गुप्ता ने ये कहा था है कि “उच्चतम संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से देश की अखंडता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति पूर्ण निष्ठा की अपेक्षा की जाती है. राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने और हिंदू समुदाय को बार-बार निशाना बनाने के गंभीर आरोपों को देखते हुए, हामिद अंसारी ने भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक को अपने पास रखने का नैतिक अधिकार खो दिया है. हम केंद्रीय गृह मंत्रालय से आग्रह करते हैं कि वह तुरंत उनका पद्म श्री सम्मान वापस ले और इन मामलों की उच्च-स्तरीय जांच का आदेश दे.”

ये भी पढ़ें:‘ज्ञानेश कुमार का इस्‍तीफा ही हमारा असली मिशन…’, इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल

हिंदू सेना का कहना है ‘पद्म श्री जैसे नागरिक सम्मान उन लोगों को दिए जाते हैं, जिनके योगदान को देश के लिए अहम माना जाता है. राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर आरोपों और विवादित बयानों के बीच अंसारी के पास यह सम्मान बने रहना उचित नहीं है.’

ज़रूर पढ़ें