हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, जानिए कितने गांव होंगे शामिल
हांसी जिला
Haryana News: हरियाणा को अपना नया और 23वां जिला मिल गया है. सीएम नायब सिंह सैनी ने हांसी को जिला बनाने की घोषणा कर दी है. हरियाणा कैबिनेट में बीते दिन हुई बैठक में हांसी को नया जिला बनाने की मंजूरी दे दी है. इस निर्णय के साथ ही हांसी अब हरियाणा राज्य का 23वां जिला होगा.
हांसी जिले में 110 गांव होंगे शामिल
हरियाणा के हांसी जिले की हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे. वर्तमान में ये गांव हिसार जिले का हिस्सा हैं. नए जिले में हांसी और नारनौंद दो उपमंडल भी होंगे. इन्हें हिसार जिले से पृथक किया जाएगा. वहीं हांसी जिले में हांसी, नारनौंद और बास नाम की तीन तहसीलें और एक उप-तहसील, खेड़ी जालब भी शामिल होगी. जिन्हें तीन ब्लॉक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद में बांटा जाएगा.
1 लाख हेक्टेयर में फैला है हांसी
हांसी जिला कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर में फैला होगा. वहीं यहां की अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 होगी. सीएम ने हांसी की घोषणा करते हुए बताया कि साल 2017 में हांसी को पुलिस जिला बनाने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी.
हांसी और नारनौंद में 110 गांव शामिल
| हांसी शहर | अनीपुरा |
| बडाला | बांडा हेडी |
| बाडा जग्गा | बड़छपर |
| बास आजमशाहपुर | बास अकबरपुर |
| बास बादशाहपुर | बास खुर्द बिजान |
| भकलाना | भैणी अमीरपुर |
| भाटला | भाटोल जाटान |
| भाटोल रागडान | बीड हांसी |
| बुडाना | चानोत |
| डाटा | दयाल सिंह कॉलोनी |
| दैपल | धामियां |
| ढाणा खुर्द | ढाणा कलां |
| खेड़ी रोज और खेड़ी श्योराण | ढाणी ब्राह्मणान माजरा राजपुरा |
| ढाणी गुजरान | ढाणी केंदु |
| ढाणी कुम्हारान | ढाणी कुन्दनपुर |
| ढाणी पाल | ढाणी पीरान |
| खेड़ा रागडान | खेड़ी गगन |
| खेड़ी जालब | खेड़ी लोचब |
| ढंढेरी | किन्नर |
| कोथ कलां | कोथ खुर्द |
| कुलाना | कुम्भा |
| कुतुबपुर | लालपुरा |
| लोहारी राघो | मदन हेडी |
| माढा | मैहंदा |
| महजद | माजरा |
| मामनपुरा | मसूदपुर |
| मिलकपुर | मिर्चपुर |
| मोहला | मोठ करनैल साहब |
| मोठ रांगडान | मुजादपुर |
| नाडा | नारनौंद |
| नारनौंद औंगशाहपुर | पाली |
| पेटवाड़ | प्रेमनगर |
| ढाणी पीरावाली | ढाणी पुरिया |
| ढाणी राजू | ढाणी सकरी |
| ढाणी ठाकरिया | धर्म खेड़ी |
| गढ़ी | गढ़ी अजिमा |
| गामड़ा | घिराय |
| गुराना | हैबतपुर |
| हाजमपुर | जमावड़ी |
| जामनी खेड़ी | जीतपुरा |
| कांगसर | कंवारी |
| कापड़ो | खाण्डा खेड़ी |
| खानपुर | खरबला |
| खरकड़ा | पुट्टी मंगलखां |
| पुट्टी समैण | राजपुरा |
| राजथल | राखी खास |
| राखी शाहपुर | रामायण |
| रामपुरा | रोशन खेड़ा माजरा खरबला |
| सैनीपुरा | शेखपुरा |
| सिंधर | सिंघवा खास |
| सिंघवा राघो | सीसर |
| सिसाय बोला | सिसाय कालीरावण |
| सोरखी | सुलचानी |
| सुल्तानपुर | थुराना |
| उगालन | उमरा |
ये भी पढ़ें: UP में किसान को नहीं मिला मुआवजा, अब DM के घर पर कुर्की का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया आदेश
हिसार को बांटकर बना जिला
बता दें कि 1 नवंबर 1966 को पंजाब के पुनर्गठन के बाद हरियाणा राज्य बना था. उस समय हिसार काफी बड़ा जिला था जिसमें सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद शामिल थे. जिसके बाद इसका विभाजन शुरू हुआ.
- 22 दिसंबर 1972 को हिसार का पहला विभाजन कर भिवानी जिला बनाया गया.
- 01 सितंबर 1975 को हिसार से अलग कर सिरसा जिला बनाया गया.
- 15 जुलाई 1997 को हिसार से अलग कर फतेहाबाद जिला बनाया गया.
- 22 फरवरी 2016 को हिसार का हिस्सा रहे भिवानी से काटकर चरखी दादरी जिले बनाए गए
- 16 दिसंबर 2025 को हिसार से अलग करके हांसी जिला बनाया गया है.