हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, जानिए कितने गांव होंगे शामिल

Hansi District: हांसी जिला कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर में फैला होगा. वहीं यहां की अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 होगी.
Hansi District

हांसी जिला

Haryana News: हरियाणा को अपना नया और 23वां जिला मिल गया है. सीएम नायब सिंह सैनी ने हांसी को जिला बनाने की घोषणा कर दी है. हरियाणा कैबिनेट में बीते दिन हुई बैठक में हांसी को नया जिला बनाने की मंजूरी दे दी है. इस निर्णय के साथ ही हांसी अब हरियाणा राज्य का 23वां जिला होगा.

हांसी जिले में 110 गांव होंगे शामिल

हरियाणा के हांसी जिले की हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे. वर्तमान में ये गांव हिसार जिले का हिस्सा हैं. नए जिले में हांसी और नारनौंद दो उपमंडल भी होंगे. इन्हें हिसार जिले से पृथक किया जाएगा. वहीं हांसी जिले में हांसी, नारनौंद और बास नाम की तीन तहसीलें और एक उप-तहसील, खेड़ी जालब भी शामिल होगी. जिन्हें तीन ब्लॉक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद में बांटा जाएगा.  

1 लाख हेक्टेयर में फैला है हांसी

हांसी जिला कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर में फैला होगा. वहीं यहां की अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 होगी. सीएम ने हांसी की घोषणा करते हुए बताया कि साल 2017 में हांसी को पुलिस जिला बनाने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी.

हांसी और नारनौंद में 110 गांव शामिल

हांसी शहरअनीपुरा
बडालाबांडा हेडी
बाडा जग्गाबड़छपर
बास आजमशाहपुरबास अकबरपुर
बास बादशाहपुरबास खुर्द बिजान
भकलानाभैणी अमीरपुर
भाटलाभाटोल जाटान
भाटोल रागडानबीड हांसी
बुडानाचानोत
डाटादयाल सिंह कॉलोनी
दैपलधामियां
ढाणा खुर्दढाणा कलां
खेड़ी रोज और खेड़ी श्योराणढाणी ब्राह्मणान माजरा राजपुरा
ढाणी गुजरानढाणी केंदु
ढाणी कुम्हारानढाणी कुन्दनपुर
ढाणी पालढाणी पीरान
खेड़ा रागडानखेड़ी गगन
खेड़ी जालबखेड़ी लोचब
ढंढेरीकिन्नर
कोथ कलांकोथ खुर्द
कुलानाकुम्भा
कुतुबपुरलालपुरा
लोहारी राघोमदन हेडी
माढामैहंदा
महजदमाजरा
मामनपुरामसूदपुर
मिलकपुरमिर्चपुर
मोहलामोठ करनैल साहब
मोठ रांगडानमुजादपुर
नाडानारनौंद
नारनौंद औंगशाहपुरपाली
पेटवाड़प्रेमनगर
ढाणी पीरावालीढाणी पुरिया
ढाणी राजूढाणी सकरी
ढाणी ठाकरियाधर्म खेड़ी
गढ़ीगढ़ी अजिमा
गामड़ाघिराय
गुरानाहैबतपुर
हाजमपुरजमावड़ी
जामनी खेड़ीजीतपुरा
कांगसरकंवारी
कापड़ोखाण्डा खेड़ी
खानपुरखरबला
खरकड़ापुट्टी मंगलखां
पुट्टी समैणराजपुरा
राजथलराखी खास
राखी शाहपुररामायण
रामपुरारोशन खेड़ा माजरा खरबला
सैनीपुराशेखपुरा
सिंधरसिंघवा खास
सिंघवा राघोसीसर
सिसाय बोलासिसाय कालीरावण
सोरखीसुलचानी
सुल्तानपुरथुराना
उगालनउमरा

ये भी पढ़ें: UP में किसान को नहीं मिला मुआवजा, अब DM के घर पर कुर्की का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया आदेश

हिसार को बांटकर बना जिला

बता दें कि 1 नवंबर 1966 को पंजाब के पुनर्गठन के बाद हरियाणा राज्य बना था. उस समय हिसार काफी बड़ा जिला था जिसमें सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद शामिल थे. जिसके बाद इसका विभाजन शुरू हुआ.

  • 22 दिसंबर 1972 को हिसार का पहला विभाजन कर भिवानी जिला बनाया गया.
  • 01 सितंबर 1975 को हिसार से अलग कर सिरसा जिला बनाया गया.
  • 15 जुलाई 1997 को हिसार से अलग कर फतेहाबाद जिला बनाया गया.
  • 22 फरवरी 2016 को हिसार का हिस्सा रहे भिवानी से काटकर चरखी दादरी जिले बनाए गए
  • 16 दिसंबर 2025 को हिसार से अलग करके हांसी जिला बनाया गया है.
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें