हिमाचल के चंबा में हादसा! टैक्सी पर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Chamba accident: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्‍पीत‍ि में चट्टान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए. टैक्‍सी में कुल मिलाकर 15 लोग सवार थे.
Himachal Pradesh Chamba accident

हादसे में 13 लोगों की मौत

Himachal Pradesh Chamba accident: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्‍पीत‍ि में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक सवारी टैक्‍सी पर चट्टान के साथ-साथ कई बड़े पत्‍थर गिर गए, जिसके कारण टैक्‍सी में सवार 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पूरा हादसा लाहौल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास है. कहा जा रहा है कि टैक्‍सी में करीब 15 लोग सवार थे, जो बुरी तरह घायल हुए हैं.

कुल्लू से पांगी की तरफ से जा रही टाटा सूमो टैक्सी में ड्राइवर समेत कुल  14 लोग सवार थे. बीते दिन रास्ता बंद होने के कारण सभी टूरिस्ट तिंदी में रुके हुए थे. शुक्रवार को जैसे ही उदयपुर-किलाड़ रास्ता चालू हुआ, वैसे ही सभी आगे बढ़ने का फैसला किया .

हालांकि, कडू नाला के पास पहुंचते ही पहाड़ी से पत्थर और मलबा टैक्सी के ऊपर गिर गया. जिसके कारण टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसके साथ ही कई लोगों की मौत हो गई. फ‍िलहाल शवों को बाहर न‍िकालने का काम किया जा रहा है. पिछले कई द‍िनों से हो रही बार‍िश के कारण इस तरह के हादसे लगातार सामने आ रहे हैं, जि‍नमें टूर‍िस्‍ट अपनी जान गंवा रहे हैं. पहाड़ी से चट्टानें गिरने के बाद गाड़ी के पिछले हिस्से में आग लग गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों काबू पाया.

नहीं हो पाई मृतकों की पहचान

फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है,पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और खराब मौसम के चलते राहत अभियान में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन के साथ-साथ स्‍थानीय लोग भी शवों को बाहर न‍िकालने में मदद कर रहे हैं. फ‍िलहाल पुल‍िस ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: पेपर लीक पर केंद्र का सख्त एक्शन, दोषियों को 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान

ज़रूर पढ़ें