Vistaar NEWS

कौन हैं ‘डांसिग CM’, सोशल मीडिया पर मचा रहे धमाल, वीडियो देखा क्या?

CM Himanta Biswa Sarma dance video

सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा डांस वीडियो

Assam CM AI Gangnam Style Dance: असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा किसी न किसी वजह से हमेशा ही चर्चा में बने ही रहते हैं. लेकिन इस समय वे अपने किसी बयान के लिए नहीं, बल्कि एक डांस वीडियो के लिए चर्चा में आए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा गंगनम स्‍टाइल में डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

इसमें कमाल की बात ये है कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI-जनरेटेड है. लेकिन इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों को सरप्राइज कर दिया. इंटरनेट पर इसको देखने वाले लोगों का हंसी का ठि‍काना ही नहीं रहा.

गंगनम स्‍टाइल में थि‍रके मुख्‍यंमत्री और कैबिनेट मंत्री

दरअसल, असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा के सीएम ऑफिस वाले ऑफि‍शियल इंस्‍टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो में PSY के 2012 के सुपरहिट गाने गंगनम स्‍टाइल के मशहूर स्‍टेप्‍स पर मुख्‍यमंत्री सरमा डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उनके साथ राज्य के मंत्री पीजूष हजारिका और जयंत मल्‍लबरुआह भी दिख रहे हैं. बता दें कि हजारिका असम के कृषि मंत्री है और मल्‍लबरुआह प्रदेश के वित्त मंत्री हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल है वीड‍ियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस AI-जनरेटेड वीडियो में तीनों नेता साउथ कोरियन रैपर PSY के सिग्नेचर हॉर्स-राइडिंग डांस करते दिखाई दे रहे हैं. अब राजनीतिक रैलियों में बजने वाले गानें सुनाई नहीं दे रहे हैं, बल्कि ग्लोबल पॉप एंथम की राजनीति‍क गलियारों में एंट्री हो गई है. मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा पहली बार नहीं है कि पब्लिक में डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वे हमेशा ही चुनावी रैलियों और कैंपेन कार्यक्रमों में एनर्जी के साथ डांस करते दिखाई देते हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं.

इस वीडियो में सीएम और मंत्र‍ियों के स्‍टेप्‍स में लय के साथ ताली बजाना, हाथों को सही ढंग से हिलाना और जोश के साथ छलांग लगाना शामिल है. हर बार देखा जाता है कि भाजपा के कैंपेन में जिन गानों पर डांस होता है, वे भारत के होते हैं लेकिन इस बार डांस फ्लोर इंटरनेशल चला गया है. सबसे खास बात है कि इंटरनेट पर इस वीडियो को खूब पंसद किया जा रहा है. वीडियो पर अब तक करीब 25 लाख से अधिक व्‍यूज मिल गए, और लोग इस पर तहर-तहर के कमेंट्स कर रहे हैं.

साल 2012 में रिलीज हुआ गाना

गंगनम स्‍टाइल साॅन्‍ग साल 2012 में रिलीज हुआ था. ये गाना अपनी कैंची बीट, मजेदार कोरियोग्राफी और खास हॉर्स-राइडिंग डांस के लिए पूरी दुनिया में फैंमस है. इसका म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर पहला वीडियो था, जो एक अरब व्‍यूज पार कर चुका है. इस वीडियो ने इंटरनेट पॉप कल्‍चर में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है. वहीं AI वीडियो बनाकर इस वायरल गाने पर डांस करने वालों में असम के मुख्‍यमंत्री भी श‍ामिल हो चुके हैं.

ये भी पढे़ं- ‘मुझे iPhone चाहिए…’, भीड़ से निकलकर लड़के ने सीधे सीएम हिमंता से कर दी डिमांड, Video

Exit mobile version