Independence day 2026: देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस दौरान लाल किले के राष्ट्रीय कार्यक्रम में पहली बार वंदे मातरम् गाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्रीय समारोह की अगुआई कर रहे हैं. पीएम मोदी ने लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया. लाल किला पर ध्वजारोहण के दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने फूलों की बारिश की. इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…
लाल की प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का ‘शक्ति की सप्तधारा का आह्वान’
क्या हैं शक्ति की ये सप्तधाराएं?
– पहली शक्ति- मैन्युफैक्चरिंग पावर
– दूसरी शक्ति- कृषि, फूड प्रोडक्शन
– तीसरी शक्ति- तकनीक, इनोवेशन
– चौथी शक्ति- गति शक्ति
– पांचवीं शक्ति- रक्षा शक्ति
– छठी शक्ति- ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी
– सातवीं शक्ति- सॉफ्ट पावर
नक्सलवाद पर पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलवाद-माओवाद ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया… मां बाप के सपनों को चूर चूर कर दिया… नक्सलवाद ने भारत की बहुत बड़े क्षेत्र को बंदूक की नोंक पर दबोच कर रखा था.
“दुनिया से चीजें लेना आसान, लेकिन अपनी ताकत और क्षमता बनाना जरूरी…”- पीएम मोदी
https://publish.x.com/?url=https://twitter.com/VistaarNews/status/2088463018233626908
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी युवा है. इस दौरान पीएम मोदी ने ऐलान किया कि आने वाले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्होंने कहा कि युवाओं को संसाधनों कमी नहीं होने देंगे. विभिन्न परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी.
लाल किले से बोले पीएम मोदी- मैं राज्य सरकारों को कहना चाहता हूं. हमें हमारे रिफॉर्म की गति बढ़ानी होगी, 2047 के लक्ष्य को लेकर चलना होगा.
भारत ने आत्मनिर्भर होने की दिशा में अपना सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया है – पीएम मोदी
#watch प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश आजाद होने के बाद विश्व में सेमीकंडक्टर की चर्चा हो चुकी थी। हमारे यहां भी बातें होती थी लेकिन सेमीकंडक्टर का कोई बड़ा प्लान हम आगे नहीं बढ़ा पाए…आज की डिजिटल दुनिया और तकनीक में हम चिप का महत्व समझते हैं। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान… pic.twitter.com/2UYKJo2dxr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
– भारत ग्लोबल सप्लाई चेन का भरोसेमंद केंद्र बनेगा
– मार्केट में हमारी पहचान गुणवत्ता पर हो
– क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए
– हमारे प्रोडक्ट यूजर फ्रेंडली होना चाहिए
– डबल ब्रांड वैल्यू पर जोर जरूरी है
– खेत से लेकर एक्सपोर्ट मार्केट तक पहुंचने का लक्ष्य
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
– 12 साल में देश ने कई संकटों का सामना किया
– हमारी दिशा, गति और लक्ष्य तय है
– हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं
– विकास की सप्तधारा से सामर्थ को नई गति देंगे
– युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में लगाना होगा
– देश की युवा शक्ति पर मुझे भरोसा है
– देश में मैन्यूफैक्चरिंग की रफ्तार बढ़ानी होगी
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
– दुनिया में यूरिया की बोरी 3 हजार पार, भारत में 300 की
– भारत के पास स्थिर और मजबूत न्याय तंत्र
– भारत के सामर्थ को दुनिया पहचानती है
– 2014 के बाद करीब 40 देशों से ट्रेड एग्रीमेंट हुए
– विश्व बाजार में भारतीय उत्पादों को पहुंचाने का लक्ष्य
– सीफूड और झींगा मछली के निर्यात को दुनिया में बढ़ावा
पिछले 12 वर्षों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना बढ़ा- पीएम मोदी
#watch | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 12 वर्षों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना बढ़ा, खादी एवं ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब 5 गुना हुआ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब 7 गुना… pic.twitter.com/iaNfm2AkfM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
पीएम मोदी बोले-
लाल किले से PM मोदी बोले- “और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों की तकलीफ समझता है देश.”
लाल किले से PM मोदी बोले- “और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों की तकलीफ समझता है देश”#independenceday #15august #proudindian ्वतंत्रता_दिवस #narendramodi pic.twitter.com/5V3CsbrOaN
— Vistaar News (@VistaarNews) August 15, 2026
PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
पीएम मोदी ने कहा, “कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, जब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है, जब अपने सपनों, अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है. अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है. हमें बड़े सपने देखने होंगे क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं.”
#watch | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, “कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, तब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है, जब अपने सपनों, अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है। अब छोटे… pic.twitter.com/ST5zavR8I5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए लाल किले पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं.
आज जब हम देश के लोग वंदे मातरम के 150 वर्ष मना रहे हैं, तो इससे बड़ा उत्तम अवसर क्या हो सकता है: बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “आज देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आज हर दिल में ‘वंदे मातरम’ का स्वर गूंज रहा है. आज हर घर में तिरंगा लहरा रहा है और हर मन में बसा है. देश नए संकल्पों को अपनाते हुए उत्साह और जोश के साथ आगे बढ़ रहा है.”
#watch | Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses the nation on the 80th Independence Day
— ANI (@ANI) August 15, 2026
PM Modi says, “Today, we are all celebrating the 80th Independence Day. Today, the chant of ‘Vande Mataram’ resonates in every heart. Today, the Tricolour flies in every home and… pic.twitter.com/rDDI57Xq5N
पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है. पहली बार आज लाल किले से वंदे मातरम् औपचारिक रूप से गाया गया है.
From the ramparts of the Red Fort, PM Modi says, “It is a historic day. After independence, this is the time when ‘Vande Mataram’ has echoed from the ramparts of Red Fort.” pic.twitter.com/d5TtrhCdT0
— ANI (@ANI) August 15, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज हर दिल ‘वंदे मातरम’ की धुन पर धड़क रहा है. आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है.”
PM Modi addresses the nation on the 80th Independence Day
— ANI (@ANI) August 15, 2026
The PM says, “Today, every heart is beating with the rhythm of Vande Mataram. Aaj har ghar Tiranga hai, har mann Tiranga hai.” pic.twitter.com/0aSdmt53nm
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी
लाल किला दिल्ली में पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा.
‘वंदे मातरम के 150 साल’ और ‘विकसित भारत 2047 के लिए युवा शक्ति’ के उपलक्ष्य में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए लाल किले पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं.
लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम्.
For the first time, the National Song ‘Vande Mataram’ is rendered during the celebrations at the Red Fort pic.twitter.com/IdOftwhI0B
— ANI (@ANI) August 15, 2026
लाल किले के प्रांगण में पहुंचे पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी का स्वागत किया. जहां उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करने के लिए लाल किले पहुंचे, जहां उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। pic.twitter.com/2uG1ux1IZm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
