Live: ‘आत्मनिर्भर भारत से ही विकसित भारत बनेगा…’, पीएम मोदी बोले- 1 वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी
Independence Day 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से आज तिरंगा फहराएंगे. आज पहली बार लाल किले के राष्ट्रीय कार्यक्रम में वंदे मातरम् का औपचारिक रूप से गायन होगा.
लाल किले में पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा
Independence day 2026 Live: देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस दौरान लाल किले के राष्ट्रीय कार्यक्रम में पहली बार वंदे मातरम् गाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्रीय समारोह की अगुआई कर रहे हैं. पीएम मोदी ने लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया. लाल किला पर ध्वजारोहण के दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने फूलों की बारिश की. इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…