Vistaar NEWS

INDIA ब्लॉक की मीटिंग में कौन साथ, कौन दूर? अखिलेश के बाद AAP-DMK का भी झटका

India alliance meeting

इंड‍िया गठबंधन की बैठक

India Alliance Meeting: देश की राजधानी नई दिल्ली में 30 सितंबर को INDIA ब्लॉक की अहम बैठक होने जा रही है. बैठक का मुख्य मुद्दा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर विपक्ष की आगे की रणनीति है. बैठक में संसद से लेकर सड़क तक विरोध और CEC के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है.

कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के शामिल होने की उम्मीद है. TMC प्रमुख ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी भी बैठक में मौजूद रहेंगे. RJD से तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर से उमर अब्दुल्ला और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती समेत दूसरे विपक्षी दलों के नेता भी बैठक में शामिल होने वाले हैं.

NCP (शरदचंद्र पवार) की ओर से सुप्रिया सुले, जितेंद्र आव्हाड और पीएस चाको के शामिल होने की जानकारी सामने आई है. शरद पवार ऑनलाइन जुड़ेंगे, जबकि उद्धव ठाकरे समेत शिवसेना (UBT) के नेता भी ऑनलाइन बैठक में शामिल हो सकते हैं.

अखिलेश क्यों नहीं आएंगे?

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बैठक में खुद मौजूद नहीं रहेंगे, लेकिन सपा का प्रतिनिधिमंडल बैठक में पहुंचेगा. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चलते अखिलेश व्यस्त हैं. वहीं सपा नेता आशुतोष वर्मा ने कहा कि अखिलेश के पहले से तय कार्यक्रम हैं. पार्टी बैठक में अपना प्रतिनिधिमंडल भेजेगी. उन्होंने साफ कहा कि सपा INDIA गठबंधन के साथ है.

AAP और DMK की दूरी

आम आदमी पार्टी और DMK इस बैठक में शामिल नहीं होंगी.ABP के मुताबिक दोनों दलों के प्रतिनिधि भी बैठक में नहीं पहुंचेंगे.हालांकि, दोनों पार्टियां चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर विपक्ष की तरह ही सवाल उठा रही हैं. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर चुकी हैं.

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अखिलेश से उनकी बातचीत हुई है और राज्यसभा नामांकन के कारण वह व्यक्तिगत तौर पर बैठक में नहीं आ पाएंगे.सपा नेता आशुतोष वर्मा ने भी कहा कि पार्टी गठबंधन के साथ है.दूसरी ओर, कांग्रेस की CWC बैठक के बाद वेणुगोपाल ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई है.कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया और SIR को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में कैसे बदली सत्ता? SIR पर सियासी घमासान के बीच चिदंबरम का बड़ा बयान

Exit mobile version