‘मोदी मेरे गुजराती दोस्त हैं’, सैम पित्रोदा की तारीफ पर PM ने भी दिया दिलचस्प जवाब

Sam Pitroda Praises Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की पोस्‍ट पर पीएम मोदी ने जवाब द‍िया है. पीएम मोदी ने उन्हें और उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.
Sam Pitroda Praises Modi

पीएम मोदी और सैम पित्रोदा

Sam Pitroda Praises Modi: कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक टकराव किसी से छिपा नहीं है. दोनों दलों के नेता अक्सर एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आते हैं. लेकिन, इस बार कांग्रेस के एक बड़े नेता ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में खूब हो रही है. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने मोदी को मेहनती, दयालु और अच्छा वक्ता बताते हुए कहा कि उनके साथ व्यक्तिगत तौर पर कोई परेशानी नहीं है.

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में पित्रोदा ने कहा कि मोदी उनके गुजराती दोस्‍त हैं. वह और उनकी पत्नी प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं. पित्रोदा के मुताबिक, मोदी उनसे बेहद आत्मीयता और गर्मजोशी से मिलते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति उनके मन में व्यक्तिगत रूप से कोई नाराजगी नहीं है. दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं और वे साथ बैठकर हंस-बोल भी सकते हैं.

हालांकि, पित्रोदा ने यह भी साफ कर दिया कि तारीफ का मतलब राजनीतिक सहमति नहीं है. उन्होंने कहा कि मोदी के दुनिया को देखने के नजरिये और उनकी विचारधारा से उन्हें असहमति हो सकती है. यानी व्यक्ति और उसकी राजनीति को वह अलग-अलग नजरिये से देखते हैं.

SIR के विरोध पर भी कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

पित्रोदा का बयान सिर्फ मोदी की तारीफ तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने एसआईआर (SIR) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों और युवाओं की भागीदारी पर भी अपनी बात रखी. उनका मानना है कि यह आंदोलन युवाओं, खासकर जेन-जी (Gen Z) के साथ वैसा जुड़ाव नहीं बना पाया, जैसा कांग्रेस को उम्मीद थी.

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी की प्राथमिकताएं अलग हैं. उनके लिए रोजगार, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. युवाओं को इन मुद्दों पर ठोस जवाब चाहिए. पित्रोदा ने यह भी संकेत दिया कि एसआईआर विरोध को लेकर कांग्रेस की रणनीति युवाओं को पूरी तरह आकर्षित करने में सफल नहीं रही.

पीएम मोदी ने भी दिया जवाब

दिलचस्प बात यह है कि पित्रोदा की तारीफ पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी गर्मजोशी दिखाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर सैम पित्रोदा को ‘सैम भाई’ कहकर संबोधित किया. उन्हें तथा उनकी पत्नी को दिवाली और गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. पीएम के इस जवाब ने दोनों नेताओं की बातचीत को और चर्चा में ला दिया.

ये भी पढ़ें: जब मेनका को छोड़ना पड़ा था गांधी परिवार का घर… टकराव पर सोनिया और ‘छोटी बहू’ के दावों में बड़ा फर्क

ज़रूर पढ़ें