Indigo के CEO पीटर एलबर्स ने दिया इस्तीफा, फ्लाइट संकट के बाद बड़ा फैसला, DGCA ने लगाया था 22 करोड़ का जुर्माना

Indigo CEO Resigns: पीटर एलबर्स ने सीईओ का पद छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि इंडिगो के सीईओ के तौर पर काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. मेरे लिए शानदार एक्सपीरिएंस रहा कि मैं इंडिगो परिवार और इसकी ग्रोथ का हिस्सा रहा.
IndiGo Chief Executive Officer Peter Elbers resigns

पीटर एलबर्स ने इंडिगो के सीईओ पद से दिया इस्तीफा

Indigo CEO Resigns: देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (Chief Executive Officer) पीटर एलबर्स ने मंगलवार (10 मार्च) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कंपनी ने इस बात की जानकारी दी. एलबर्स के पद छोड़ने के बाद कंपनी के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे.

इस्तीफा देने की वजह निजी बताई

पीटर एलबर्स ने सीईओ का पद छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि इंडिगो के सीईओ के तौर पर काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. मेरे लिए शानदार एक्सपीरिएंस रहा कि मैं इंडिगो परिवार और इसकी ग्रोथ का हिस्सा रहा.

4000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुई थीं

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए ने पायलट और विमान संबंधी दिशा निर्देश जारी किए थे, जिन्हें फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन कहा गया. इसके लागू होने के बाद देश में विमान संकट देखने को मिला था. पिछले साल यानी दिसंबर 2025 में इंडिगो की 4000 से ज्यादा फ्लाइट नहीं उड़ पाई थीं. इसका असर देश भर में देखने को मिला था. एक अनुमान के मुताबिक इस वजह से एयरलाइंस को करीब 2000 करोड़ का नुकसान हुआ था.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर, जेट ईंधन हो रहा महंगा, एयरलाइंस ने बढ़ाए टिकट के दाम

वहीं DGCA ने ग्राहक सुविधा और सुरक्षा मानकों में लापरवाही को लेकर कार्रवाई करते हुए 22 करोड़ का जुर्माना लगाया था. इस घटना के बाद से ही बोर्ड और सीईओ के बीच तालमेल में कमी आने लगी थी. बताया है कि सीईओ पर दबाव बढ़ने लगा था.

ज़रूर पढ़ें