मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली एम्स में भर्ती

Jagdeep Dhankhar Hospitalised: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार (11 नवंबर) सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई. जानकारी के मुताबिक, सुबह मॉर्निंग वॉक के समय वह बेहोश होकर गिर पड़े.
Jagdeep Dhankhar Hospitalised

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Former Vice President Admitted to AIIMS: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार (11 नवंबर) सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई. जानकारी के मुताबिक, सुबह मॉर्निंग वॉक के समय वह बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया. 75 वर्षीय धनखड़ को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में रखा गया है, जहां कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनकी जांच और उपचार कर रहे हैं.

कुछ मिनट तक बेहोश रहे धनखड़

बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान धनखड़ कुछ मिनटों तक बेहोश रहे. उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पीसीआर वाहन की मदद से घर पहुंचाया. इसके बाद इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) की मेडिकल टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी स्वास्थ्य जांच की. उन्हें शुरुआती चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई गई.

एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

प्रारंभिक उपचार के बाद भी उनकी सेहत को लेकर चिंता बनी रही. इसके मद्देनजर उन्हें एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. फिलहाल उनकी तबीयत कैसी है और बेहोश होने की वजह क्या रही, इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. एम्स प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

पहले भी दिल्‍ली एम्स में किया था भर्ती

जगदीप धनखड़ को 9 मार्च से 12 मार्च 2025 तक दिल्‍ली एम्स में भर्ती किया गया था. तब धनखड़ को बचानक धबराहट और चक्कर के कारण अस्‍पताल में भर्ती किया गया था. अस्‍पताल में देर रात उन्‍हें सीने में जकड़न और चक्कर के कारण घबराहत महसूस हुई थी. इस स्थिति में डॉक्टरों ने उन्‍हें तत्काल स्‍टेंड डाला था. डॉक्टर उन्‍हें एंजियोग्राफी की सलाह दे रहे थे.

जुलाई 2025 में दिया था उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा

गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ अगस्त 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे. उन्होंने जुलाई 2025 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

ज़रूर पढ़ें