ऑस्ट्रेलिया में होने की झूठी कहानी! हत्या के बाद फैक्ट्री में दफनाया शव, ‘कातिल पत्नी’ का 2 साल बाद ऐसे हुआ खुलासा

Jamnagar murder case: गुजरात के राजकोट से एक हिला देनेवाली खबर सामने आई है. यहां पर एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को साइनाइड देकर मार दिया.
पत‍ि को मारकर जमीन में दफनाया

पत‍ि को मारकर जमीन में दफनाया

Jamnagar Murder Case: गुजरात के जामनगर से सामने आया एक ऐसा हत्याकांड जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यह मामला किसी फिल्म की कहानी जैसा लगता है. लेकिन, पुलिस के अनुसार यह एक सच्ची घटना है. करीब दो साल तक एक परिवार यह मानता रहा कि उनका अपना व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया में नौकरी कर रहा है, जबकि असलियत कुछ और ही थी.

मृतक की पहचान जिग्नेश मावडिया के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी ने अपने कथित प्रेमी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.

आरोप है कि जिग्नेश को शराब में सायनाइड मिलाकर पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को एक फैक्ट्री में लगभग 12 फीट गहरे गड्ढे में दफन कर दिया गया. ऊपर से कंक्रीट का फर्श बना दिया गया, ताकि किसी को शक न हो.

पर‍िवार को करती रही गुमराह

पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि परिवार को लगातार बताया जाता रहा कि जिग्नेश ऑस्ट्रेलिया चला गया है. वहीं काम कर रहा है. कई बार परिवार ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बना दिया गया. शुरुआत में लोगों ने इस कहानी पर भरोसा कर लिया, लेकिन समय बीतने के साथ शक बढ़ने लगा.

कैसे हुआ खुलासा?

आखिरकार जिग्नेश के रिश्तेदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले, जिनसे कहानी की परतें खुलती चली गईं. पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस उस फैक्ट्री तक पहुंची, जहां खुदाई करने पर जमीन के नीचे से कंकाल बरामद हुआ. इसके बाद पत्नी, उसके कथित प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब फॉरेंसिक जांच और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:IB अध‍िकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में ताह‍िर हुसैन को उम्र कैद, पुल‍िस ने की थी फांसी की मांग

ज़रूर पढ़ें