Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर में एक बार फिर प्रदर्शन शुरू हो गया है. यह प्रदर्शन चुनाव आयोग और SIR को लेकर किया जा रहा है, जो दिल्ली से लेकर मुंबई तक चल रहा है. इसमें बड़ी संख्या में छात्र और सामाजिक संगठन समेत विपक्षी दल भी शामिल हुए हैं. हालांकि, पुलिस ने गांधी जयंती होने की वजह से अनुमति नहीं दी है, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया है कि वे प्रदर्शन करेंगे. पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है और भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की है.
यह प्रदर्शन CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुआ है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है. वहीं INDIA ब्लॉक ने भी आज 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक देशभर के जिलों में ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च निकालने की घोषणा की है. इस दौरान प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. यहां पढे़ं पल-पल की अपडेट्स.
जंतर-मंतर पर इंटरनेट भी बंद
विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच जंतर मंतर के 1.5 किमी के दायरे में इंटरनेट ठप है.
सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार भी जंतर-मंतर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं.
दिल्ली प्रोटेस्ट की वजह से मेट्रो के 12 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी.
प्रोटेस्ट करने पहुंचे RJD सांसद मनोज झा को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है.
जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने पहुंचे AAP नेता सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
जंतर-मंतर पहुंचे AAP नेता सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया #saurabhbhardwaj #aap #jantarmantar #delhipolice #electioncommission pic.twitter.com/5e6OAJ6MS4
— Vistaar News (@VistaarNews) October 2, 2026
दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से नजर रख रही है.
#watch | Delhi | Police use drones for security surveillance in the Jantar Mantar area as AAP protests against the Election Commission here.
— ANI (@ANI) October 2, 2026
Activists, political leaders and civil society representatives had given a call for protest against the EC today. pic.twitter.com/BRXl3OBaTz
