Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, AAP नेता हिरासत में लिए गए, जंतर-मंतर पर इंटरनेट भी बंद

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है. वहीं INDIA ब्लॉक ने भी आज 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक देशभर के जिलों में 'सेव डेमोक्रेसी' मार्च निकालने की घोषणा की है.
Jantar Mantar Protest Live Delhi against CEC Gyanesh Kumar

दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर में एक बार फिर प्रदर्शन शुरू हो गया है. यह प्रदर्शन चुनाव आयोग और SIR को लेकर किया जा रहा है, जो दिल्ली से लेकर मुंबई तक चल रहा है. इसमें बड़ी संख्या में छात्र और सामाजिक संगठन समेत विपक्षी दल भी शामिल हुए हैं. हालांकि, पुलिस ने गांधी जयंती होने की वजह से अनुमति नहीं दी है, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया है कि वे प्रदर्शन करेंगे. पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है और भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की है.

यह प्रदर्शन CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुआ है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है. वहीं INDIA ब्लॉक ने भी आज 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक देशभर के जिलों में ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च निकालने की घोषणा की है. इस दौरान प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. यहां पढे़ं पल-पल की अपडेट्स.

ज़रूर पढ़ें