‘नहीं चाहिए बुलडोजर बवाल..’. नीतीश के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग, पटना में लगे पोस्टर
पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर
Bihar New Cm: बिहार में अगले कुछ दिनों के भीतर नई सरकार देखने को मिल सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी समय सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि उनके इस्तीफे से पहले ही बिहार की सियासत गर्माई हुई है. जेडीयू कार्यकर्ता नीतीश के बेटे निशांत कुमार को ही सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर बिहार की सड़कों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं.
बिहार में इन दिनों हर किसी के जहन में एक ही सवाल है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? चर्चा यह भी है कि बीजेपी अपने पाले से बिहार का अगल सीएम बना सकती है. इसको लेकर बैठकों का दौर भी जारी है. चाहे दिल्ली हो या फिर पटना हर जगह बैठकें हो रही हैं.
निशांत के समर्थन में लगे बाजार में पोस्टर
बिहार का अगला सीएम कौन होगा. इन सब की चर्चाओं के बीच जेडीयू कार्यकर्ताओं ने रविवार को पटना में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं इन पोस्टरों में लिखा गया है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री. इसके अलावा पोस्टर में लिखा गया कि बिहार में ना तो बुलडोजर बवाल चाहिए और ना ही फिर से दंगा फसाद चाहिए. अब आपकी परछाई स्वरूप युवा जनसेवक निशांत कुमार चाहिए.
पोस्टर ने बढ़ाई सबकी परेशानी
बिहार की राजधानी पटना में समर्थकों की तरफ से लगाए गए ये पोस्टर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं. दूसरी तरफ यह पोस्टर बीजेपी के लिए टेंशन बढ़ा सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह लगभग तय है कि बिहार में अगला सीएम बीजेपी का ही हो सकता है. यही वजह है कि ये पोस्टर कहीं परेशानी का सबब ना बन जाएं.
इससे पहले भी नीतीश कुमार के सामने ही निशांत को सीएम बनाने की मांग उठ चुकी है. उस दौरान निशांत के पक्ष में जमकर नारेबाजी भी हुई थी. जिस समय यह नारेबाजी हो रही थी उस समय सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे सम्राट चौधरी भी वहां मौजूद थे.
नीतीश कब देंगे इस्तीफा
नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ ली थी. ये तय है कि 13 अप्रैल को नीतीश आखिरी कैबिनेट बैठक कर सकते हैं. इसके बाद ही सीएम पद से इस्तीफा देंगे. हालांकि इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.
JDU सूत्रों के अनुसार, एनडीए के मौजूदा फॉर्मूले को आगे बढ़ाया जाएगा.इस हिसाब से जदयू को पहली बार डिप्टी CM पद मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह भी संभावना है कि निशांत बिहार के अगले डिप्टी सीएम होंगे.
ये भी पढ़ें: 28 साल तक ऑफिस में पिलाया चाय-पानी, अब बीजेपी ने चपरासी को बनाया उम्मीदवार