रांची में नहीं थम रहा JPSC विवाद! प्रदर्शनकारि‍यों ने किया CM आवास घेरने का ऐलान

jpsc jssc protest ranchi: रांची में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच छात्रों ने अब बड़ा ऐलान कर द‍िया है. प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि वह 20 अगस्त को सीएम हाउस का घेराव करेंगे.
झारखंड छात्र आंदोलन में शामिल हो रहे हजारों छात्र

झारखंड छात्र आंदोलन में शामिल हो रहे हजारों छात्र

jpsc jssc protest ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं को लेकर पिछले एक महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा है. अब तक सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है. इसके बाद भी अब तक कोई रास्ता नहीं निकल सका है. यही वजह है कि प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी कर ली है. इसी के तहत 20 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करने का ऐलान किया गया है.

प्रदर्शनकारी इससे पहले विधानसभा घेराव कर चुके हैं. छात्रों ने ऐलान किया है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करेंगे.

लगातार जारी है छात्रों का आंदोलन

भर्ती परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के कारण मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ रहा है. इसी मुद्दे को लेकर आंदोलनकारियों ने सरकार से स्पष्ट और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

20 अगस्त को बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी

आंदोलनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा. इससे पहले छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकालकर भी अपना विरोध दर्ज कराया है.

छात्रों का कहना है कि आंदोलन को केवल आश्वासन से खत्म नहीं किया जाएगा. वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं.

सरकार ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के आंदोलन के बीच परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही है. उन्होंने JPSC और JSSC जैसी भर्ती संस्थाओं से जुड़ी परीक्षाओं को लेकर सरकार की गंभीरता का भरोसा दिलाया है.

सरकार की ओर से 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने की घोषणा भी की जा चुकी है. इसके अलावा कुछ अन्य परीक्षाओं को लेकर भी कार्रवाई की बात सामने आई है.

पिछली बार जब प्रदर्शनकारियों की तरफ से विधानसभा घेराव किया गया था. उस समय पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले के साथ-साथ लाठीचार्ज भी किया था. यही वजह है कि कई लोग इसमें बुरी तरह से घायल हुए थे.

ये भी पढ़ें:तमिलनाडु: विजय सरकार का विधायकों को खास तोहफा, सरकारी कार के साथ ये सुविधाएं भी मिलेंगी

ज़रूर पढ़ें