एक नाम से मचा बवाल! अभिषेक बनर्जी-सायोनी घोष प्रॉपर्टी विवाद में चौंकाने वाला खुलासा, पलट गई पूरी कहानी

Kolkata Flat Controversy: बंगाल की राजधानी कोलकाता के फ्लैट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. ऐसा कहा जा रहा था कि फ्लैट टीएमसी नेता सयोनी घोष और अभिषेक बनर्जी के नाम है. जबकि इसकी हकीकत कुछ और ही है.
Kolkata Flat Controversy

प्रॉपर्टी विवाद में चौंकाने वाला खुलासा

Kolkata Flat Controversy: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय अभिषेक बनर्जी और सायोनी घोष का नाम एक प्रॉपर्टी विवाद को लेकर काफी चर्चा में है. मामला तब शुरू हुआ जब कोलकाता नगर निगम (KMC) ने अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कई संपत्तियों की जांच शुरू की थी. इसी दौरान एक दस्तावेज सामने आया, जिसमें सायोनी घोष नाम की एक युवती को अभिषेक बनर्जी के साथ एक फ्लैट का संयुक्त मालिक बताया गया. मतलब यह कि ऐसा कहा गया कि फ्लैट सयोनी घोष और अभिषेक बनर्जी का था. इसके बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया.    

कोलकाता नगर निगम ने टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, उनके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों की कुछ संपत्तियों को नोटिस जारी किए हैं. आरोप है कि इन संपत्तियों में बिल्डिंग प्लान से अलग निर्माण और टैक्स से जुड़ी अनियमितताएं हो सकती हैं.

शुरुआत में करीब 42 संपत्तियों की जांच की बात सामने आई थी, जिसे बाद में घटाकर 17 कर दिया गया. इनमें कालीघाट रोड, हरीश मुखर्जी रोड और अन्य इलाकों की प्रॉपर्टी शामिल हैं. सयोनी वाली प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

सायोनी घोष ने दी थी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद सायोनी घोष ने खुद सामने आकर सफाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में साफ कहा कि जिस सायोनी घोष का नाम दस्तावेज में है, वह वह नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनकी जितनी भी संपत्ति है, उसकी पूरी जानकारी चुनावी हलफनामे में पहले से दर्ज है और कोई भी सरकारी रिकॉर्ड देखकर इसे जांच सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

क्या हुआ खुलासा?  

इस पूरे विवाद को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है. अब यह पूरा मामला 360 डिग्री में घूम गया है या यूं कहें कि पूरी तरह से पलट गया है.  जिन दोनों नामों (टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और टीएमसी सांसद सयानी घोष) पर विवाद हो रहा था, उसको लेकर सामने आया है कि वे कोई और हैं. मतलब उनका अभिषेक और सायोनी से कोई लेना देना ही नहीं है, असल में जिनका वो फ्लैट है, उनका नाम भी सेम (अभिषेक बनर्जी- सयानी घोष) है.

अभिषेक अपने दो बच्चों और मां के साथ फ्लैट में रहते हैं. अभिषेक ने कहा नगर निगम के अधिकारी पहले भी आए थे. मैं हर तरीके से सहयोग करता आ रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा. उन्‍होंने कहा कि उनकी पत्नी पेशे से टीचर हैं.

ये भी पढ़ें: सायोनी घोष के नाम अभिषेक बनर्जी की संपत्ति? BJP के आरोप पर TMC सांसद का बयान

ज़रूर पढ़ें