कुलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड ढेर, सर्च ऑपरेशन के दौरान लतीफ भट का एनकाउंटर
लतीफ भट का एनकाउंटर
Jammu kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस ने हमले के मास्टरमाइंड लतीफ भट को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. इसी ने उस हमले की पूरी साजिश रची थी. 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हमला किया गया था.
भारतीय सेना ने सोमवार को चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया. दोनों आतंकी कुलगाम में CRPF पोस्ट पर हुए हमले में शामिल थे. सर्च ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध ठिकाने के पास पहुंचते ही वहां छिपे आतंकियों की तरफ से सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी गई. इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. जिसमें LeT कमांडर लतीफ भट मारा गया.
कौन है लतीफ भट
लतीफ भट की पहचान जम्मू-कश्मीर में एक्टिव बचे-खुचे स्थानीय आतंकवादियों के तौर पर होती है. वह पहले बढ़ई का काम किया करता था. लतीफ भट की दक्षिण कश्मीर, खासतौर तौर से कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग जिले में छिपे होने की जानकारी सामने आती रहती थी. कांस्टेबल आशिक हुसैन गोली मारकर हत्या की गई थी. उस मामले में भी पुलिस लतीफ भट की तलाश कर रही थी.
लेटेस्ट हथियारों का करता था इस्तेमाल
सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो उसके पास कई लेटेस्ट हथियार थे. जिनकी मदद से ही वह किसी खास ग्रुप या फिर किसी इंसान को टारगेट किया करता था. लतीफ के परिवार ने साल 2025 के नवंबर महीने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. परिवार ने बताया था कि वह अचानक घर से लापता हो गया है. हालांकि बाद में जानकारी सामने आई कि वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया था.
सुरक्षाबलों की मानें तो वह छह दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. तलाशी के दौरान घरों, उनके आसपास बने दूसरे कमरों, बागों और घनी झाड़ियों तक की जांच की गई. इसके बाद ही सुरक्षाबलों को सफलता मिल सकी.



