बिहार: नाग पंचमी पर लखीसराय के मंदिर में भगदड़, 6 की मौत कई लोग घायल
अशोकधाम मंदिर में भगदड़
Bihar: सावन के तीसरे सोमवार को देशभर के शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में शिव भक्त हादसे का शिकार हो गए. यहां भगदड़ मचने से 6 महिलाओं की जान चली गई. तो वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में चीख-पुकार मच गई.
इस वजह से हुई भगदड़
घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक रात में इस रास्ते पर बिजली का पोल तार सहित गिर गया था. सोमवार की सुबह करीब 50 हजार लोग लाइन में खड़े थे, तभी पोल में करंट फैलने की अफवाह उड़ी. इसके बाद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.
मच गई अफरा-तफरी
इस अफरा-तफरी में बैरिकेडिंग टूट गई और लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़कर भगाने लगे. इस हादसे में कुछ लोग भीड़ के पैरो के नीचे आ गए जिस वजह से उनकी मौत हो गई.’
#WATCH बिहार: लखीसराय के DM शैलेंद्र कुमार ने कहा, "श्रद्धालुओं की लाइन अशोकधाम हॉल्ट तक पहुंच गई थी। हॉल्ट पर दो ट्रेनें रुकी हुई थीं। अचानक वहां बिजली का एक खंभा गिर गया। यह खंभा पुरुषों की लाइन के ओर था। खंभा गिरने पर अफ़वाह फैल गई कि लोगों पर बिजली का तार (लाइव वायर) गिर गया… https://t.co/QeOtAOKcIL pic.twitter.com/aQuGLZHxfp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2026
SDPO शिवम कुमार ने बताया
ANI से बात करते हुए SDPO शिवम कुमार ने बताया, ‘सात लोगों की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि वहां बिजली का एक खंभा गिर गया और लोग बिजली की चपेट में आ गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हम पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही सही वजह बता पाएंगे.’ वहीं लखीसराय डीएम ने कहा, ‘मैं खुद साढ़े तीन बजे से था. लगभग साढ़े 6 बजे अचानक से भीड़ बढ़ गई. थोड़ी देर में पता चला कि खेत के साइड की बैरिकेंडिग टूटने से लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए.’
ये भी पढ़ें: Bhopal Metro: दिन का खर्च 8 लाख, कमाई 15 हजार…तीन महीने में तीसरी बार घटे भोपाल मेट्रो के फेरे