Live: लोकसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब दे सकते हैं अमित शाह, FCRA बिल पर रहेगी सबकी नजर
अमित शाह
Amit Shah FCRA Bill Debate Live: संसद के मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि आज यानी गुरुवार को FCRA (विदेशी अंशदान विनियमन) संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी. इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के आरोपों का जवाब दे सकते हैं.
विपक्ष का आरोप है कि सरकार इस बिल के जरिए एनजीओ और सामाजिक संगठनों पर नियंत्रण बढ़ाना चाहती है, विदेशी फंडिंग पर जरूरत से ज्यादा प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं. विपक्ष का यह भी कहना है कि इससे स्वतंत्र रूप से काम करने वाले संगठनों पर असर पड़ सकता है.
सरकार का पक्ष है कि संशोधन का उद्देश्य किसी संस्था को निशाना बनाना नहीं है. बल्कि विदेशी फंडिंग में पारदर्शिता बढ़ाना है. पैसों के दुरुपयोग पर रोक लगाना और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है. माना जा रहा है कि अमित शाह अपने संबोधन में इन सभी आरोपों का बिंदुवार जवाब देते हुए सरकार का पक्ष विस्तार से रखेंगे.
संसद के दोनों सदन लोकसभा-राज्यसभा की पल-पल की कार्यवाही के अपडेट जानने के लिए ब्लॉग पढ़ते रहें….