Vistaar NEWS

NCP में फिर टूट की आहट? 22 विधायकों ने की CM से मुलाकात, किन मांगों पर अटकी बात

maharashtra politics

व‍िधायकों ने की सीएम से मुलाकात

MAHARASHTRA Politics: महाराष्ट्र की सियासत पूरे देश में हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती है.यहां पार्टियों में टूट-फूट और नेताओं की बयानबाजी के कारण माहौली हमेशा ही बना रहता है. अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अजित पवार की एनसीपी में टूट हो सकती है. 20 से ज्यादा विधायकों के अलग होने का दावा किया जा रहा है. इस दावे को लेकर सवाल इसल‍िए भी उठ रहे हैं क्योंकि कई विधायकों ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है.

महाराष्‍ट्र से लेकर दिल्ली तक इस तरह की अटकलें हैं कि अजित पवार की एनसीपी का विलय भारतीय जनता पार्टी में हो सकता है. इस बात को लेकर सीएम देवेंद्र के बयान से भी मिला है. उन्‍होंने कहा कि बिना बातचीत के किसी भी हाल में विलय नहीं हो सकता है.

कुल मिलाकर सीएम के बयान के बाद यह माना जा रहा है कि जिस तरह की बातचीत की जा रही है. वह केवल अफवाह नहीं है. उसमें कहीं न कहीं सच्चाई है. इस तरह के दावे को पहली बार शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत बोले थे. उन्‍होंने कहा था कि आने वाले दिनों एनसीपी अजित पवार के कई विधायक टूट सकते हैं.

किन मांगों पर हो रही बातचीत

महाराष्ट्र में अजित पवार के न‍िधन के बाद उनके पास जो भी विभाग थे. उनको अभी भी सीएम देवेंद्र फडणवीस अपने पास ही रखे हैं. कई बार मांग की गई कि वित्त मंत्रालय पवार की पत्नी सुनेत्रा को दिया जाना चाहिए. हालांकि इस पर अब तक बात नहीं बन पाई है. अब एक बार फ‍िर जब विलय की चर्चा हो रही है तो यही मांग फिर से की जा रही है. इसको लेकर बीजेपी के आलाकमान और सीएम के बीच बैठकों का दौर जारी है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस पर बात बन पाती है या नहीं.

एक और समीकरण पर हो रही बात?

सूत्रों की मानें तो अजीत पवार गुट के कुछ विधायकों ने भी शरद पवार से मिलने का समय मांगा है. इन राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते NCP की आंतरिक स्थिति और भविष्य के राजनीतिक समीकरण चर्चा का विषय बन गए हैं. वहीं दूसरी ओर, सुनेत्रा पवार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वे क्या कहती हैं.

ये भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली एम्स में भर्ती

Exit mobile version