TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लेकिन कब होगी परीक्षा? उम्मीदवारों को तारीख का इंतजार

महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में महाराष्ट्र पुलिस ने मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी शनिवार सुबह की गई है.
TET paper leak

बिजेंद्र कुमार गुप्ता

महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. इस पेपर लीक के मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार से दोबाच लिया है. यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस की ओर से की गई. खबरों की मानें तो ठाणे पुलिस ने शनिवार सुबह बिहार से बिजेंद्र को गिरफ्तार किया है. बीते कई दिनों से बिजेंद्र की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की कई टीमें बिहार के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही थी.

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता देश भर में कई पेपर लीक मामलों से जुड़ा हुआ है. पुलिस की टीमों द्वारा बिहार के कई हिस्सों में लगातार छापेमारी की जा रही थी लेकिन ये हर बार बच जा रहा था. पुलिस ने बिजेंद्र गुप्ता के साथ इस ऑपरेशन में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है.

28 जून को होनी थी परीक्षा

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया गया था. लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से इसे एक दिन पहले ही स्थगित कर दिया गया. उस वक्त महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन ने परीक्षा की नई तारीखों के ऐलान की बात कही थी. लेकिन अभी तक परीक्षा की कोई नई तारीख का ऐलान नहीं हो पाया है.

अभी तक 13 आरोपी गिरफ्तार

इस केस में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इससे पहले 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी ने गुरुवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया इनमें वांटेड आरोपी कपिल दहिया भी शामिल है, जिस पर भिवंडी के कोंनगांव इलाके में लीक पेपर के खरीदार तलाशने का आरोप है.

ये भी पढ़ेंः ‘पेपर लीक पर सख्त सजा के लिए बिल लाएगी सरकार’, PM मोदी ने रात 12 बजे जारी किया छात्रों के नाम Video संदेश

ज़रूर पढ़ें