ममता बनर्जी अपने ही वार्ड को बचाने में रही नाकाम, चुनाव आयोग के आंकड़ों से हुआ बड़ा खुलासा
सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी
Mamata Banerjee Ward Defeat: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए लगभग 15 दिनों का समय पूरा हो चुका है . इसके बाद भी यहां के चुनावी नतीजों की चर्चा अभी भी पूरे देशभर में हो रही है. इन सब के बीच अब चर्चा का और विषय सामने आया है. यह विषय चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के बाद पता चला है. इससे पता चला है कि पूर्व सीएम ममता बनर्जी अपने गढ़ भवानीपुर को बचाने में नाकाम रहने के साथ-साथ अपना वार्ड भी नहीं बचा पाई हैं. उनके वार्ड में भी बीजेपी का ही दबदबा देखने को मिला है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए लगभग 15 दिनों का समय पूरा हो चुका है . इसके बाद भी यहां के चुनावी नतीजों की चर्चा अभी भी पूरे देशभर में हो रही है. इन सब के बीच अब चर्चा का और विषय सामने आया है. यह विषय चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के बाद पता चला है. इससे पता चला है कि पूर्व सीएम ममता बनर्जी अपने गढ़ भवानीपुर को बचाने में नाकाम रहने के साथ-साथ अपना वार्ड भी नहीं बचा पाई हैं. उनके वार्ड में भी बीजेपी का ही दबदबा देखने को मिला है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को लगातार अपनी सीट पर दूसरी बार करारी हार का सामना करना पड़ा है. खास बात यह है कि यह हार भी उन्हें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हाथों ही मिली है. लेकिन इस बार ही हार में ममता के वार्ड ने भी उनका साथ नहीं दिया है.
कौन सा है ममता बनर्जी का वार्ड
भवानीपुर के इसी वार्ड में ममता बनर्जी का कालीघाट स्थित आवास भी आता है, जिसके कारण यह परिणाम राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण और चौंकाने वाला साबित हुए हैं.
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार ममता बनर्जी के वार्ड में कुल 14179 वोट डाले गए थे.
आंकड़ों के अनुसार सुवेंदु अधिकारी को 8932 वोट हासिल हुए हैं. जबकि ममता बनर्जी को केवल 4284 ही वोट मिले हैं. मतलब यह कि सुवेंदु को ममता के वार्ड की जनता का 60 प्रतिशत से ज्यादा समर्थन रहा है, जबकि ममता को केवल 30 प्रतिशत लोगों का साथ मिल है. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वार्ड 73 के कुल 26 बूथों (पार्ट संख्या 200 से 225) पर मतदान हुआ था. हर बूथ पर बीजेपी की पकड़ मजबूत नजर आई.
ममता दूसरी बार हारी अपनी सीट
ममता बनर्जी को साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भी सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस बार सुवेंदु अधिकारी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था, उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की है. भवानीपुर में उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हराया है. जबकि राज्य भर में टीएमसी को करारी हार सामना करना पड़ा है. कुल 293 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें: ‘बंगाल के सभी मदरसों में वंदे मातरम जरूरी…’, सुवेंदु सरकार का नया फरमान